फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The audience danced to Inha Badiyaan Jo Tudka Laana...

Solan News: इन्हा बड़ियां जो तुड़का लाणा...पर नाचे दर्शक

Sun, 21 Sep 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ने बांधा समां
विज्ञापन

स्थानीय गायिका अनुषा ने भी सुरीली आवाज से बिखेरा जादू
हिमाचल उत्सव में रही भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के ठोडो मैदान में आयोजित हिमाचल उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी गीतों से समां बांधा। इस दौरान ठोडो मैदान में दर्शक झूमते हुए दिखाई दिए। ‘इन्हा बड़ियां जो तुड़का लाणा ठेकेदारनिए’ गाने पर दर्शकों ने खूब नाटी डाली।
इसके बाद एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश किया। रविवार को हिमाचल उत्सव के अंतिम दिन खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने सांस्कृतिक संध्या और झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में अर्की विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

संध्या की शुरुआत स्थानीय गायिका अनुषा जोशी ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरकर की। उन्होंने हिंदी, पंजाबी और बॉलीवुड गाने गाए। इसके बाद गायक सोनू भारद्वाज ने हिंदी गीतों की शानदार पेशकश कर दर्शकों को बॉलीवुड संगीत का अहसास करवाया। इसके अलावा स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों में जिया लाल, तनुजा चौहान, शशि चौहान, प्रदीप, नरेश, राहुल, सुनीता शांडिल, दीक्षिता बरागटा, किरण और रितिका ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया और तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन जहां स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच प्रदान करते हैं, वहीं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का माध्यम भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस वर्ष व्यापक प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर के संवेदनशील एवं ऊर्जावान नेतृत्व में जहां आपदा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित बनाने के लिए नियमित कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना निर्माण के लिए भी दिन-रात कार्य हो रहा है।

इस मौके पर निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजयलाल सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा राजेश शर्मा और मुख्यमंत्री के इन्फ्रास्ट्रक्चर सलाहकार अनिल कपिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed