फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The accused who robbed a woman at knife point was caught from the forest of Koth

Solan News: चाकू की नोक पर महिला से लूट करने वाला आरोपी कोठों के जंगल से धरा

Thu, 06 Feb 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
पांच जनवरी को जटोली शिव मंदिर के समीप का है मामला
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जटोली के समीप महिला से चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। मामला पांच जनवरी को शिव मंदिर जटोली के समीप बस स्टॉप का है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को ब्यान दिया था कि जब वह अपने परिवार के साथ जटोली गई हुई थी। उस समय मंदिर की सीढि़यों के पास एक व्यक्ति मुंह पर काला कपड़ा बांध कर उनके पास आया और उन्हें चाकू दिखाकर उनसे करीब 3700 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को शबीर पुत्र मुश्ताक निवासी शमरोग जटोली को कोठों के साथ लगते जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामले में जांच जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed