फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Textile mill caught fire causing loss worth lakhs rupees near Baddi-Sai road

बद्दी की धागा कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 30 Jan 2021 05:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी की धागा बनाने वाली नामी कंपनी विनसम के वेस्ट कलेक्शन सिस्टम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड ने करीब 12 बजे आगे पर काबू पाया। इस कंपनी में छह माह के भीतर यह आग की दूसरी घटना है। इससे पहले कंपनी के मिक्सिंग प्लांट में आग लगी थी।
विज्ञापन

बद्दी-साई मार्ग पर विनसम कंपनी में शुक्रवार देर रात अचानक कंपनी के वेस्ट कलेक्शन सिस्टम में धुआं उठा। यहां पर उस दौरान दो लोग काम कर रहे थे। जैसे ही आग लगी इन दोनों कामगारों को पहले सुरक्षित बाहर निकाला और वहां पर कंपनी के फायर हाइड्रेंट से आग बुझाने का काम शुरू किया। इस बीच कंपनी संचालकों ने फायर ब्रिगेड बद्दी को भी सूचित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर अफसर कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुलदीप सिंह ने बताया कि वेस्ट कलेक्शन सिस्टम में रूई पाइप से मशीनों में जाती है। हल्की स्पार्किंग से आग पकड़ लेती है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed