{"_id":"5718c8584f1c1baa208b466e","slug":"tex-not-paid-department-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स अदा न करने वालों पर बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स अदा न करने वालों पर बड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 22 Apr 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
अगर आप कारोबारी हैं और किन्हीं कारणों से वित्तीय वर्ष 2014-15 की अंतिम वैट तिमाही नहीं भरी है, तो जरा चौकन्ने हो जाएं। आपसे रिटर्न और टैक्स दोनों पर जुर्माना वसूलने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कारोबारी हैं और किन्हीं कारणों से वित्तीय वर्ष 2014-15 की अंतिम वैट तिमाही नहीं भरी है, तो जरा चौकन्ने हो जाएं। आपसे रिटर्न और टैक्स दोनों पर जुर्माना वसूलने की तैयारी पूरी हो चुकी है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स न अदा करने वाले करीब तीन सौ कारोबारियों की फेहरिस्त तैयार कर ली है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन
टैक्स अदायगी न करने वालों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। नोटिस मिलने के पंद्रह दिन के भीतर टैक्स अदायगी के लिए चेताया है। नहीं तो आगामी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। कर चुकता न करने वालों में तमाम छोटे डीलर शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक बीबीएन को छोड़कर जिला सोलन में करीब पांच हजार से अधिक कारोबारी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
15 मई तक जमा करवाएं हार्ड कापी
जिला डीलरों ने ऑनलाइन रिटर्न फाइल की है। कारोबारियों को इसकी हार्ड कापी 15 मई तक संबंधित ईटीओ के पास जमा करवानी होगी। इसी के साथ पेमेंट की रसीद भी संलग्न करनी होगी। इसके बाद डिफाल्टरों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
रिटर्न पर इस तरह से लगेगा जुर्माना
0-10 दिन 25 रुपये प्रति दिन
10- आगे 50 रुपये प्रति दिन अधिकतम तीन हजार
निल टैक्स अदा करने वालों पर रिटर्न जमा न करवाने की सूरत में 500 जुर्माना वसूला जाएगा
टैक्स पर जुर्माना
0-15 दिन 10 फीसदी
15-20 दिन 25 फीसदी
30 से अधिक 50 फीसदी