फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   test about corona

अंतर्राजीय सीमाओं पर आने वाले हर व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग

Sat, 18 Apr 2020 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब से सटे जिला सोलन में अब अंतरराज्यीय सीमाओं से आने वाले हर शख्स की न केवल स्क्रीनिंग होगी, बल्कि उनके रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट भी किए जाएंगे। आवश्यक वस्तुओं वाले वाहनों और अन्य सेवाओं में शामिल लोगों के बिना टेस्ट के किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग के बाद ही उसे प्रदेश में प्रवेश करने दिया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूरत में प्रदेश में ऐसे व्यक्ति को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उसे स्क्रीनिंग सेंटर में रखा जाएगा। जहां पर उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। इसके बाद उसे आईसोलेशन सेंटर में भेज दिया जाएगा। पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से जिला सोलन की सीमाएं वहीं नालागढ़ के दभोटा, ढेरोंवाल, बघेरी से पंजाब, बद्दी के टोल बैरियर, बरोटीवाला, कालूझिंडा और परवाणू से हरियाणा की सीमाएं शुरू होती हैं। पड़ोसी राज्यों की सूबे से लगती सीमाओं पर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार अंतरराज्जीय बैरियरों पर स्क्रीनिंग सेंटर बनाए जाएंगे। जो भी व्यक्ति अन्य राज्यों से हिमाचल की सीमाओं में प्रवेश करेगा, उसका तुरंत रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए इन स्क्रीनिंग सेंटरों के साथ ही 15 से 20 बेडों का अस्थायी क्वारंटीन सेंटर भी बनाया जाएगा। बाहरी राज्यों से आया यदि कोई व्यक्ति पॉजीटिव पाया जाता है तो उसे इन क्वारंटीन केंद्रों में रखा जाएगा और उसे प्रदेश में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना के मामले आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ और झाड़माजरी को हॉटस्पॉट भी घोषित किया गया है। यहां पर भी रैपिड डायग्नोस्टिक किट के माध्यम से कोविड-19 की बारीकी से जांच हो रही है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की प्रदेश की सीमाओं पर स्क्रीनिंग सेंटर और अस्थायी क्वारंटीन केंद्रों के लिए जगहों की तलाश की जा रही है और जल्द इन्हें बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालूझिंडा में 70 बिस्तरों वाला क्वारंटीन केंद्र और टेस्ट सेंटर बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed