{"_id":"6a92c3eae6f9b97aa4077e52","slug":"tenders-for-paddy-and-rice-transportation-in-solan-to-open-on-september-11-solan-news-c-176-1-ssml1040-177605-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में धान-चावल परिवहन के लिए 11 सितंबर को खुलेंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में धान-चावल परिवहन के लिए 11 सितंबर को खुलेंगे टेंडर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान और चावल के परिवहन के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ये निविदाएं जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सोलन के कार्यालय में मंगाई गई हैं।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने बताया कि निविदाएं उसी दिन दोपहर 3:00 बजे उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी। परिवहन कार्य सोलन के इंडस्ट्री शेड मलपुर और मार्केट यार्ड नालागढ़ से होगा। इसमें कसौली तहसील के बनलगी स्थित कसौली हिल्स फार्म सहकारी सभा चावल मिल भी शामिल है। इच्छुक आवेदक टेंडर की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निविदा फॉर्म का शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01792-224114 पर संपर्क किया जा सकता है।