फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ten thousant student wash their hand

ठोडो मैदान में एकसाथ दस हजार बच्चों ने धोए हाथ

Sat, 15 Oct 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 15 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ten thousant student wash their hand
ठोडो मैदान में विश्व हैंडवाश दिवस पर करीब 10 हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने हाथ धोने का सही तरीका सीखा। - फोटो : अमर उजाला

ठोडो मैदान में विश्व हैंडवाश दिवस पर करीब 10 हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने हाथ धोने का सही तरीका सीखा। इसमें उपायुक्त राकेश कंवर ने इसी वर्ष अप्रैल में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस अवसर पर छात्रों को खुले में शौचमुक्त एवं स्वच्छ पेयजल अभियान के तहत शपथ भी दिलवाई गई। हाथ धोने के सही तरीके को स्वयं भी सीखें और अपने परिवार तथा आसपास के सभी लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे हाथ धोने के कार्य को मामूली न समझें, क्योंकि स्वच्छ हाथ अनेक बीमारियों से हमारी रक्षा कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हस्त प्रक्षालन कार्यक्रम के साथ जिले में खुले में शौचमुक्त अभियान भी सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है। 15 अक्तूबर तक जिले में 99.74 प्रतिशत आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्मित किए जा चुके हैं। प्रदेश के साथ सोलन जिला भी 20 अक्तूबर तक खुले में शौचमुक्त हो जाएगा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बच्चों को हस्त प्रक्षालन की उचित विधि की जानकारी दी। इस अवसर पर नप सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष मीरा आनंद, पार्षद सुषमा शर्मा, पूर्व पार्षद विशाल वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी, एसडीएम एकता कापटा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सुरेश सिंघा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, डीसी कार्यालय और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा कंडाघाट, नालागढ़ और अर्की उपमंडलों में भी बच्चों को हस्त प्रक्षालन की सही विधि सिखाई गई।
विज्ञापन


सलोगड़ा स्कूल में मनाया हैंडवॉश डे
सोलन। सलोगड़ा स्कूल में हैंडवॉश दिवस मनाया गया। इसमें महिला मंडल कयोग की महिलाओं ने छात्र-छात्राओं को सही तरह से हाथों को साफ करने के बारे में बताया। कयोग की प्रधान रूबी ठाकुर ने कहा कि हाथ ही मनुष्य का मुख्य अंग होता है। हाथों को गंदा रखने से सारी बीमारियां होती हैं। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता देवी, कांता, अमरी देवी और गीता धीमान समेत मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ धोने की विधि बताई
अर्की (सोलन)। उपमंडल मुख्यालय में एसडीएम अर्की एलआर वर्मा की अध्यक्षता में विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया गया। स्थानीय लक्ष्य पब्लिक स्कूल, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल और आईटीआई, राजकीय प्राथमिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के छात्रों को स्वास्थ्य विभाग से आए डाक्टर चंदन ने हस्त प्रक्षालन की विधि बताई। इस मौके पर तहसीलदार अर्की रवीश चंदेल, नप अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया मार्गदर्शन
धर्मपुर (सोलन)। बाल विकास परियोजना कार्यालय धर्मपुर के तहत 24 आंगनबाड़ी सर्किलों में हैंडवॉश और स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने आंगनबाड़ी भवन तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई की। इस मौके बाल विकास परियोजना अधिकारी एचसी शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा, किरण, कमलेश, पुष्पा, कांता, कुसुम, अरुणा, बेला, मैहता, मंजू, सवीता, कृष्णा, रिनू, जीत कंवर और अन्य मौजूद रहे।


वैष्णवी महिला मंडल ने मनाया हैंडवॉश डे
बसाल (सोलन)। बसाल पंचायत के देवली की सैर आंगनबाड़ी में वैष्णवी महिला मंडल की महिलाओं द्वारा हैंडवॉश दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं नेे आंगनबाड़ी के बच्चों को हैंडवॉश की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर मंडल की प्रधान विमला, अर्चना शर्मा, कांता देवी, गंगा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना, मीना देवी, अर्चना, कौशल्या देवी, उर्मिला, सीमा, मीनाक्षी, पुष्पलता, शीतल, तारा देवी और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed