{"_id":"65ad19f692e3faabeb0ebe56","slug":"ten-ninth-grade-students-honored-solan-news-c-176-1-ssml1040-14960-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नौवीं के दस विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नौवीं के दस विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
सफाई कार्यक्रम में 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने लिया भाग
ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन ने पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन ने बद्दी में लैंप सेंटर के छात्रों के लिए कार्यशाला और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों को वेस्ट मैनेजमेंट, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वर्मिंग और बायोडायवर्सिटी में होने वाले पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 100 छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत क्लीन-अप ड्राइव का भी आयोजन किया गया। इसके तहत छात्रों ने बद्दी सब्जी मंडी के पास ग्रीन पार्क की सफाई की। इससे लोगों को सकारात्मक संदेश मिला। कार्यक्रम में अंकुर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी योगदान दिया। ग्रीम डीम फाउंडेशन संस्था के कार्यक्रम अधिकारी ममशाद अहमद ने बताया कि बद्दी के कई सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को लैंप सेंटर के तहत चयन किया जाता है। संस्था की ओर से साल भर तक इन बच्चों का मूल्यांकन होता है। उन्हें पयार्वरण संरक्षण और सफाई के लिए बेस्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाता है। इस बार नौवीं के दस छात्रों को यह सम्मान मिला। वहीं सफाई के दसवीं और नौवीं के छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रबंधक सिमरन गुप्ता ने किया गया। इस मौके पर राकेश सतैया, प्रेम यादव और महेश पालीवाल, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, ईओ ललित कुमार, कुलवंत, ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट आशीष सचदेवा और अंकुर वेलफेयर एसोसिएशन से दीपक मौजूद रहे।