फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tehsildar reached Dharampur to scrutinize revenue records, businessmen showed 70-year-old documents

Solan News: राजस्व रिकॉर्ड खंगालने धर्मपुर पहुंचे तहसीलदार, कारोबारियों ने दिखाए 70 साल पुराने दस्तावेज

Sat, 10 Jan 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar reached Dharampur to scrutinize revenue records, businessmen showed 70-year-old documents
धर्मपुर-सुबाथू रोड के कारोबारियों के कागजात की जांच करते हुए राजस्व विभाग के अ​धिकारी। संवाद - फोटो : गुनगुनी धूप में पार्क में मस्ती करते बच्चे।
अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन पहले ही दे चुका है नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर-सुबाथू रोड पर स्थित कारोबारियों के मालिकाना हक और राजस्व रिकॉर्ड को लेकर तहसील प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया और कारोबारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान कानूनगो और पटवारी के दल ने राजस्व रिकॉर्ड के नक्शों की गहनता से जांच की। बैठक के दौरान कारोबारी गोपाल दत्त, नंदलाल ठाकुर और संजीव सूद सहित अन्य व्यापारियों ने तहसीलदार को 70 साल पुराने दस्तावेज दिखाए। कारोबारियों का कहना है कि वे यहां के स्थायी निवासी हैं और दशकों से अपना व्यापार चला रहे हैं। राजस्व टीम ने इन कागजातों का निरीक्षण करने के बाद सभी कारोबारियों के लिखित बयान दर्ज किए। प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद कारोबारियों ने अपने बयानों में स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में सरकार उनकी भूमि का अधिग्रहण करती है, तो उन्हें उचित मुआवजा राशि दी जाए। राजस्व रिकॉर्ड की विसंगतियों को दूर करने के लिए ठोस पॉलिसी बनाई जाए।इस मांग को लेकर कारोबारी जल्द ही राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मुलाकात करेंगे। व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि उन्होंने कारोबार चलाने के लिए बैंकों से भारी कर्ज ले रखा है। यदि उनके कारोबार उजड़ते हैं, तो वे अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे। तहसीलदार ने कारोबारियों को पक्ष रखने के लिए 15 दिन बाद दोबारा बैठक के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed