{"_id":"6718f473762afc8ccc05d535","slug":"tehsil-building-work-stoped-solan-news-c-176-1-ssml1040-130986-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बजट के अभाव में रामशहर तहसील कार्यालय के भवन का निर्माण अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बजट के अभाव में रामशहर तहसील कार्यालय के भवन का निर्माण अधर में लटका
विज्ञापन
करीब सात माह से नहीं जारी किया प्रदेश सरकार ने बजट
1.26 करोड़ रुपये से बनना है रामशहर में नया तहसील कार्यालय का भवन
उपतहसील के अपग्रेड होने के बाद बनाया जा रहा नया भवन
एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल की रामशहर तहसील के नए भवन का निर्माण का कार्य बजट के अभाव से अधर में लटक गया है। रामशहर में वर्तमान में तहसील कार्यालय पुराने उपतहसील के भवन में चल रहा है। सरकार की ओर से यहां तीन मंजिला नया तहसील भवन बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसके लिए वर्ष 2023 में यहां पर 1.26 करोड़ रुपये में टेंडर अवार्ड कर दिया था। भवन का निर्माण कार्य 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष सरकार ने इस भवन के लिए 50 लाख रुपये जारी किए थे, जिससे भवन का काम शुरू हो गया। मार्च 2024 तक इसमें दो मंजिल तक पिलर पर ढांचा तैयार हो गया, लेकिन 2024-25 में इस भवन के लिए सरकार की ओर से की बजट राशि जारी नहीं की गई, जिसके कारण इसका निर्माण कार्य पिछले सात माह से बंद पड़ा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार के समय सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं और पिछली सरकार के कार्यों का उद्घाटन करके झूठा श्रेय ले रही है। इस भवन के लिए उनके समय में 50 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी। वर्तमान सरकार ने इस भवन निर्माण के लिए एक भी पैसा नहीं दिया।
उधर, लोक निर्माण विभाग रामशहर के सहायक अभियंता आईसी शर्मा ने बताया कि इस भवन के लिए सरकार ने 50 लाख रुपये की राशि जारी की थी जिसे खर्च किया जा चुका है। जैसे ही शेष राशि विभाग की ओर से जारी कर दी जाएगी तो शेष कर पूर्ण कर दिया जाएगा।