फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   teams won in sports

Solan News: कराड़ाघाट की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 29 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दानोघाट के कराड़ाघाट में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत दानोघाट के प्रधान दुनी चंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कराड़ाघाट वार्ड सदस्य चमन लाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विजेता टीम कराड़ाघाट को 4100 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता परवाणू की टीम को 2100 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। इस मौके पर तनुज शर्मा, किशोरी गांधी, प्रेम लाल शर्मा, दीपक, नीरज, नमन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed