{"_id":"661937bc0fd1d14831052729","slug":"teachers-singapore-education-learned-tricks-of-system-and-innovation-solan-news-c-176-1-ssml1041-119574-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अध्यापकों ने सिंगापुर की शिक्षा\nप्रणाली और नवाचार के सीखे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अध्यापकों ने सिंगापुर की शिक्षा प्रणाली और नवाचार के सीखे गुर
Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिंगापुर में वहां के प्रतिनिधि से अध्यापक को सम्मानित करते हुए। संवाद
सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण से लौटे सोलन के 7 शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर गए अध्यापक वापस अपने प्रदेश में पहुंच गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के 102 अध्यापकों का दूसरा समूह प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा था। अध्यापकों का यह दल एडिशनल डाॅयरेक्टर शिक्षा विभाग बीआर शर्मा के नेतृत्व में सिंगापुर गया था। इनमें सोलन जिले के 7 अध्यापक शामिल रहे।
सिंगापुर से लौटे अध्यापकों ने बताया कि सिंगापुर जैसे विकसित देश की शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्टता के मानकों और शिक्षा प्रणाली को अपनाया जा रहा है। नवाचार के तौर तरीकों को जानने व सीखने का उन्हें अवसर मिला। इससे उनमें नई उर्जा का संचार हुआ है और वह शिक्षा में गुणवत्ता लाने की दिशा में और अधिक लग्न व मेहनत से कार्य करेंगे। प्रशिक्षण लेकर लौटे सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या ने बताया कि अध्यापकों ने विदेशी शिक्षा संबंधी प्रणाली का अध्ययन किया और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव प्रदेश में बुनियादी शिक्षा में भी देखने को मिलेगा।
सोलन जिला के सिंगापुर जाने वाले शिक्षकों में ककड़हट्टी स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा, जगदीश कुमार प्रवक्ता पंजहैरा, मिडिल स्कूल सुजी, प्राथमिक शिक्षा खंड कुठाड़ योगेश अत्री शास्त्री, बीशा के टीजीटी सुरेश कुमार और धर्मपुर शिक्षा खंड के प्राइमरी स्कूल बरोटी के अध्यापक हरीश कुमार कपिला शामिल रहे।