{"_id":"57cda8594f1c1b25563173a4","slug":"teacher-day-celebrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रोज स्कूल जाते, दिल बच्चे का कोरा कागज, उस पर ज्ञान अमिट लिखवाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रोज स्कूल जाते, दिल बच्चे का कोरा कागज, उस पर ज्ञान अमिट लिखवाते
ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बीएल स्कूल में शिक्षक िदवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम स्कूल रोज हैं जाते, शिक्षक हमको पाठ पढ़ाते। दिल बच्चों का कोरा कागज, उस पर ज्ञान अमिट लिखवाते। जाति-धर्म पर लड़े न कोई, करना सबसे प्रेम सिखाते। हमें सफलता कैसे पानी, कैसे चढ़ना शिखर बताते। सच तो ये है स्कूलों में, अच्छा इक इंसान बनाते। कुछ इसी तरह की सद्भावना के साथ जिला सोलन में भारत के महान शिक्षा विद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
राजेश मामला और कविता मैराथन में प्रथम
सोलन। शूलिनी विवि में बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्त समाज पाओ विषय पर मैराथान हुई। एसपी सोलन अंजुम आरा ने ठोडो मैदान से मैराथान को हरी झंडी दिखाई। सोलन से जटोली होते हुए शूलिनी विवि की 15 किमी दौड़ में 850 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राजेश मामटा, संदीप कुमार और अक्षय पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की ओर से कविता, हीरा और गीतका ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों में नान टीचिंग स्टाफ में प्रताप ठाकुर, पवन शर्मा और संजय ने बाजी मारी। टीचिंग स्टाफ में ओमप्रताप, सुशील कुमार और मोहित पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। महिला वर्ग नान टीचिंग स्टाफ में अंजू, एलिस और रीता ठाकुर विजता रहीं। टीचिंग स्टाफ में शैलजा, अमिता और श्रेया पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 40 उम्र की श्रेणी में प्रो अतुल खोसला, नरेंद्र वर्मा और प्रो आरपी द्विवेदी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
60 साल से ऊपर के वर्ग में कर्नल टीपीएस गिल प्रथम
मैराथन के 60 साल उम्र से अधिक की श्रेणी में कर्नल टीपीएस गिल, नीलम देव शर्मा और लज्जा राम ने पहले, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ स्टाफ में प्रो खोसला पहले स्थान पर रहे। शूलिनी विवि के उपकुलपति प्रो प्रेम कुमार खोसला ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। ओछघाट स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। हाकी टीम कंडाघाट में आयोजित जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर लौटी है। प्रधानाचार्य जगदीश चंद शर्मा यह जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक आनंद शर्मा के नेतृत्व में अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वरिष्ठ वर्ग में विवेकानंद सदन प्रथम रहा। सुभाष द्वितीय तथा गांधी सदन तृतीय रहा। मध्यम वर्ग सुभाष प्रथम, विवेकानंद द्वितीय तथा टैगोर तृतीय रहा। कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन प्रथम, विवेकानंद द्वितीय तथा टैगोर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
शिक्षकों ने डाली नाटी, स्टूडेंट भी झूमे
सोलन। जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल नजदीक सपरूण में गणेश चतुर्थी और शिक्षक दिवस पर्व के रूप में मनाया गया। दिन की शुरुआत क्षीरजा, तेजस्वनी, रुचिका, गौरीशा और भाविका द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। मुख्य अध्यापिका नीति शर्मा यह जानकारी दी। शिक्षकों ने इस दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर एकाग्र, परनीत,जानवी, मानवी, गौरीश, अभिनव, हस्सन, राजीव, त्रिजल, इनायत , दिव्यांशी, सानवी, एकज्योत, अक्षान, चिन्मय, आराध्य, ध्वनि, अद्वैता, पीयूष, शमिता के अलावा शिक्षकों और अभिभावकों में नेहा, आरती, शशि, किरण, मनीषा, मोनिका, कल्पना, श्रुति, ईशा, गीतिका, मिनाक्षी, सरोज, सुनीता, सीमा की नाटी ने सब को नाचने पर मजबूर कर दिया। सोलन के राजवैद्य विद्याधर विद्यालयंकार सरस्वती विद्या मंदिर द माल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। लक्कड़ बाजार स्थित शूलिनी विद्यालय के प्रांगण में रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं।
पूजा शर्मा बेस्ट क्रिकेटर
सोलन। साई इंटरनेशनल स्कूल कोटलानाला में अध्यापक दिवस मनाया गया। सत्यम ने कविता तो अक्षरा और कृश ने सोलो डांस कर सब का मन मोह लिया। स्कूल के संस्थापक रमींद्र बावा, दर्शन बावा, सोनल चौहान समेत नव्या, गुंजन, वृंदा, पारस, वैष्णवी, अर्पूवा, शुभांकर, दीपक, हरसीरत, देवयांशी, चिराग और एंजल समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें अध्यापकों के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें पूजा शर्मा को बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। इस दौरा स्कूल की प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कूल के निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, भारती गर्ग, गिरधारी लाल, दिनेश कंवर, नीता शर्मा, अनु जग्गा, शीला, रीना शर्मा, ममता, पूजा, सुनीता कौशल, मीनाक्षी ठाकुर, श्वेता चौहान और राजेंद्र कौर समेत कई लोग मौजूद रहे। माल रोड सोलन स्थित बीएल स्कूल मेें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा शिक्षक दिवस मनाया। स्कूल की प्रबंधक बीना बक्शी, अशोक शर्मा समेत कामना, शिल्पा, स्ृष्टि, तुषार, सुमित, विनीत, पारूल, भावना, सौम्या, आकाश, निकिता, आकांक्षा, करण, अदीवा, महक, आशीष, सूरज, सौमरत्न, नेहा, काजल, अविनाश, परविंद्र, कर्ण, विनीता, नवज्योति, पायल, अवी, ईशान और निखिल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साईं उच्च संस्थान शामती में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अशोक शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दयानंद आदर्श विद्यालय में स्कूल की छात्रा हरलीन, साक्षी, विदुषी, गरिमा, रानी, अर्चना, पलक, खुशी, प्रीत, सागारिका, मान्या, रंजु, रिया और नितिका ने गुरू की महिमा करते हुए आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ऊषा मितल, रामेश्वरी शर्मा और फूलाधर आदि मौैजूद रहे।
परवाणू में 9 शिक्षक सम्मानित
परवाणू (सोलन)। सेक्टर-5 स्थित परवाणू पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कालका परवाणू द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया और 9 शिक्षकों को सम्मान दिया गया। क्लब कालका परवाणू के प्रधान विकास सेठ, लायन विनीत गोयल, सचिव श्याम शुक्ला, पवन शर्मा, अरुण अग्रवाल, एएल कुशवाहा, शालू कुशवाहा, अमिता सेठ, गरिमा भटनागर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। शिक्षकों में रंजू बाला, वीणा रामपाल, सीमा सहगल, निधि शर्मा, तरन्नुम वर्मा, मनीषा कंवर, पायल जैन, दीपक सबलोक और जगदीश ठाकुर को सम्मान दिया गया। परवाणू पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा महिमा ठाकुर की शिक्षा का सारा खर्चा लायंस क्लब द्वारा वहन करने की घोषणा की। आयशर स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया गया। शिक्षकों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी प्रधानाचार्य दीपक सिंगी ने दी।
कुनिहार में नवाजे शिक्षक
कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाोला कुनिहार में अध्यापक दिवस मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य चमन लाल शर्मा रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन लाल, उपाध्यक्ष जयपाल को सम्मानित किया गया। विद्यालय में रामेश्वर ठाकुर, किरण जोशी, सुषमा शर्मा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, अर्चना शर्मा, पूनम शर्मा, कल्पना गौतम, आरती, भावना शर्मा, शिवानी शर्मा, अजय शर्मा, अरुणा शर्मा, अमरदेव, सुकन्या कौशल, संगीता कंवर, सीमा, भानुप्रिया, कमलेश कुमारी, दिव्या, बविता, मोनिका, नेहा, प्रियंका, दीपिका, ज्योति, मीरा ,दीपा ठाकुर, रजनी, रेखादेवी, निधि जोशी, हीरा दत, संजय शर्मा, जसविंद्र कौर, सेवती, सुमन, शीला, मुकेश, नरेश, राजीव ठाकुर, नरेंद्र और कमल मौजूद रहे। वहीं एसवीएन स्कूल में कार्यक्रमों की धूम रहीं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में स्कूल निदेशक टीसी गर्ग और लुपिन गर्ग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य एके शर्मा ने यह जानकारी दी।
गुरुजनों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम
अर्की (सोलन)। अर्की उपमंडल में विभिन्न स्कूलों में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की याद में मनाया जाने वाला इस दिवस पर स्कूली बच्चों ने गुरुजनों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। रावमापा छात्र अर्की, छात्रा अर्की, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल अर्की, लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की, रावमापा दानोघाट, रावमापा घनागुघाट, रावमापा चंडी कश्लोग, रावमापा चनावग, रावमापा भूमती, राउवि बातल, धुंधन, सरयांज सहित उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा यह दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कसौली में शिक्षकों को मिला सम्मान
कसौली/चायल (सोलन)। शिक्षक दिवस कसौली में भी धूमधाम से मनाया गया। किप्स स्कूल सनवारा में अध्यापक दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रा नवनीत ने पंजाबी गाना गाया। स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव मैनरा ने बच्चों को अध्यापक दिवस के महत्व पर विस्तृत से जानकारी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चायल, कहलोग, गौड़ा और जनेडधार में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। चायल स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने बच्चों को डॉ. राधाकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला।
नौणी और ग्रीन हिल्स में कार्यक्रम
नौणी (सोलन)। नौणी विवि के वेलफेयर सोसायटी ऑफ रिटायर्ड टीचर्स एवं साइंटिस्ट द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। विवि के कुलपति डॉ. हरिचंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सोसायटी के सचिव डॉय आरसी गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में 80 वर्ष पूरे कर चुके प्रो. जेपी चतरथ, डॉ. रमेश चंद, डॉ. रामेश्वर सिंह आदि प्राध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा ग्रीन हिल्स कालेज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। यह जानकारी प्रेस प्रवक्ता पवन कुमार ने दी। इस दौरान अर्चना, सक्षम, विवेक, अमिताभ और परविंद्र ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। चेयरमैन कृपाल पसरीचा ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला।
सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार
देवठी (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देवठी में अध्यापक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसमें इन्नर व्हील क्लब की ओर से महेंद्र सिंह को बेस्ट टीचर का सम्मान दिया। प्रधानाचार्य डॉ. सविता गुप्ता ने विद्यार्थियों के सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान सौरव, वरुण, साक्षी, तमन्ना, मोहित, तनुजा, नीलम, मोनिका, निशा, हिना, रुचि, राखी, मोहिनी, नितिका और रितिका मौजूद रहे।