फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Teach students how to avoid disasters

Solan News: विद्यार्थियों को बताए आपदा से बचने के तरीके

Sat, 05 Apr 2025 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में आपदा से बचने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपायों का अभ्यास करवाया गया। मॉकड्रिल के दौरान सबसे पहले विद्यालय परिसर में एक सायरन बजाया गया, इससे विद्यार्थियों को यह संकेत मिला कि अब भूकंप जैसी आपदा आ सकती है। सायरन की आवाज सुनते ही सभी छात्र अपनी कक्षाओं में बैठकर अपने सिर को बैग से ढकते हुए, डेस्क, बैंच या टेबल के नीचे सुरक्षित स्थान पर छिप गए। कुछ मिनटों बाद जब दूसरा सायरन बजा तो छात्रों को निर्देश दिया गया कि वे 3:00 मिनट के भीतर बिना किसी घबराहट के विद्यालय के खेल मैदान में पहुंच जाएं। इस प्रक्रिया के दौरान सभी विद्यार्थी अपने-अपने स्थानों से सुरक्षित रूप से बाहर निकले और निर्धारित स्थान पर इकट्ठा हो गए। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह सिखाना था कि किसी भी आपदा के समय घबराने की बजाय सही कदम उठाए जाएं। इससे छात्रों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है, जो आपातकालीन स्थिति में उनकी सुरक्षा में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed