फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   TB ward closed in regional hospital Solan, patients to refer to Dharampur

क्षेत्रीय अस्पताल में टीबी वार्ड बंद, धर्मपुर रेफर होंगे मरीज

Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बने एकमात्र ड्रग रजिस्टेंस (डीआर) टीबी वार्ड को बंद कर इसे सामान्य वार्ड में तब्दील कर दिया गया। अब टीबी मरीजों को यहां से क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर रेफर किया जाएगा। इससे मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी।
टीबी वार्ड के साथ अब टॉप फ्लोर पर ईएनटी वार्ड बना दिया है। तर्क दिया जा रहा है कि यदि टीबी के मरीजों को इस वार्ड में रखा जाएगा तो साथ में ईएनटी के मरीजों में संक्रमण फैलने का डर बना रहेगा। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने पत्र लिखकर जिला स्वास्थ्य विभाग को भी दी दी है।
विज्ञापन

वार्ड को बनाने के बाद इसमें एमडीआर टीबी मरीजों को ही भर्ती किया जाता था। ईएनटी के मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। ये वार्ड अस्पताल प्रशासन की ओर से बीते वर्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े अस्पताल में जिला स्वास्थ्य विभाग ने डीआर टीबी वार्ड बनाया था। विभाग ने तीन जिलों सोलन, शिमला और सिरमौर का केंद्र बिंदु होने के चलते अस्पताल में वार्ड खोला था। अब अस्पताल के इस वार्ड के साथ ईएनटी वार्ड बनाया है और मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है।
इसी के साथ स्टाफ नर्स कक्ष और अन्य कक्ष भी टॉप फ्लोर में स्थापित हैं। यदि यहां पर कोई एमडीआर टीबी मरीज को भर्ती किया जाता है तो यह संक्रमण अन्य भर्ती मरीजों में भी जा सकता है। इसके चलते वार्ड को बंद कर दिया गया है। अब मरीजों को मजबूरी में यहां से रेफर कर करीब 16 किलोमीटर दूर धर्मपुर भेजा जाएगा।
पहले भी विवादों रहा था टीबी वार्ड
अस्पताल में पहले टीबी वार्ड हड्डी रोग वार्ड के बिल्कुल सामने बनाया था। इस दौरान भी वार्ड को बदलने के लिए लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग को आग्रह किया। यहां से अन्य लोग समेत स्टाफ और चिकित्सक भी आते-जाते हैं। इसे वार्ड को टॉप फ्लोर में तब्दील करने के लिए कहा था। विवादों के बाद वार्ड तब्दील हो गया लेकिन यहां पर म्यूक्रोमाइसिस के मरीजों को भी रखने के लिए वार्ड के बाहर बेड लगाए गए थे। इस दौरान भी वार्ड विवादों में आया था।

अस्पताल में टीबी का वर्तमान में कोई भी मरीज नहीं है। काफी दिनों से टीबी एडमिशन भी नहीं हुई है। जिस जगह में टीबी मरीजों को रखा जाता था। वहां साथ ही ईएनटी वार्ड भी बनाया गया है। टीबी संक्रमण न फैले, इसे देखते हुए वार्ड को बंद किया गया है। मरीजों को धर्मपुर रेफर किया जाएगा।
- डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed