{"_id":"573c6b9a4f1c1bd41aac705d","slug":"tapman-in-baddi-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, सड़कें सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, सड़कें सुनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Wed, 18 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के बीच औद्योगिक नगरी बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ में तापमान नया रिकार्ड कायम करने की ओर अग्रसर है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती गर्मी के बीच औद्योगिक नगरी बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ में तापमान नया रिकार्ड कायम करने की ओर अग्रसर है। ऊपर से बिजली के बार-बार लग रहे कटों से लोगों के लिए समस्या विकराल हो गई है। बीबीएन में बुधवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। दिन के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच लोगों ने घरों निकलना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बिजली-पानी की दिनोंदिन हो रही कटौती ने भी बुधवार को बढ़ते तापमान के बीच लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में औद्योगिक शहर का तापमान और बढ़ेगा। इससे लोगों को गर्मी से ओर अधिक जूझना पड़ेगा। गर्म हवाओं के बीच बुधवार को बीबीएन की सड़कें भी पूरी तरह सुनसान नजर आईं। आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित होता दिखाई दिया है। बीबीएन में उद्योगों से निकलने वाले कचरे और गैसों के कारण भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बीबीएन में औद्योगिकीकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण में कोताही का प्रभाव इन दिनों साफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूलों की में समयसारणी
में बदलाव कराए सरकार
बद्दी। गर्म हवाओं के बीच बीबीएन के मैदानी और साथ लगते पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। गर्म मौसम को देखते हुए अभिभावकों की ओर से गर्म इलाकों में स्कूलों की समय सारणी को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक करने की मांग उठाई है। अभिभावकों का पक्ष है कि विगत वर्ष भी शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाए थे।
विज्ञापन