{"_id":"65b100c3028c9c96b10efdc7","slug":"talent-felicitation-ceremony-on-25th-february-solan-news-c-176-1-ssml1040-15121-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रतिभा सम्मान समारोह 25 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रतिभा सम्मान समारोह 25 फरवरी को
विज्ञापन
अर्की में आयोजित मानव कल्याण समिति की मासिक बैठक में मौजूद समिति के सदस्य। संवाद
मानव कल्याण समिति की बैठक में फैसला, नामी खिलाड़ियों और मेधावियों को करेगी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक उपप्रधान राजेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई। समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह 25 फरवरी को अर्की में होगा।
इसमें बर्लिन जर्मनी में स्पेशल ओलंपिक समर गेम्स 2023 के बास्केटबाल में स्वर्ण पदक विजेता ब्वॉयज टीम के हेड कोच राज कुमार पाल, टीम कैप्टन अवनीश कौंडल और नवगांव पंचायत की तीन बहनें निधि, मिताली और भावना जो हैंडबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और उनकी प्रशिक्षक स्नेहलता को सम्मानित किया जाएगा।
समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सरकारी स्कूलों में तहसील स्तर पर सत्र 2022-23 में जमा दो की परीक्षा में प्रथम स्थान के लिए घनागुघाट की मीनाक्षी, द्वितीय स्थान के लिए बनी-मटेरनी के आयुष व तृतीय स्थान के लिए घनागुघाट की दीक्षा और 10वीं परीक्षा में भूमति स्कूल की पूर्णिमा, मांगू स्कूल से युक्ति व मांझू की ईशा को पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
समिति के पहले सचिव रहे स्व. भवेशीराज शर्मा की स्मृति में 'बीआर शर्मा मेमोरियल पुरस्कार' 12वीं में भूमति की राखी, धुंदन की गायत्री व 10वीं में मांझू की भानवी व हनुमान बड़ोग की महक को दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान मनोहर लाल शर्मा ने कहा है कि समिति जल्द इन सभी प्रतिभाओं से संपर्क कर समारोह का निमंत्रण देगी।
इस मौके पर कंवर प्रेम सिंह पंवर, सीडी बंसल, चमन लाल शर्मा, रोशन लाल वर्मा, प्रेम सिंह चौहान, यशपाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, गोपाल शर्मा व रोहित शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।