फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   firbrigrade take mockdril

मॉकड्रिल में फायर बिग्रेड गाड़ी की ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 08 Apr 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 08 Apr 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
firbrigrade take mockdril
प्रशासन के निर्देशानुसार गंज बाजार में दमकल विभाग द्वारा अचानक किए मॉकड्रिल ने गंज बाजार में गुजर रहे कई लोगों की जान को आफत में डाल दिया। - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन के निर्देशानुसार गंज बाजार में दमकल विभाग द्वारा अचानक किए मॉकड्रिल ने गंज बाजार में गुजर रहे कई लोगों की जान को आफत में डाल दिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल मार्ग से बुलाई दमकल विभाग की गाड़ी की गंज बाजार की उतराई में ब्रेक फेल हो गई। हार्न और सायरन की आवाज से बाजार में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

 
लोग आसपास बचने के लिए भागने लगे। इतने में अनियंत्रित होकर नया दमकल वाहन रामलीला मैदान के सामने लगे नगर परिषद के टिप्पर डंपर से जा टकराया। ठीक डंपर के पीछे गैस सिलेंडरों की सप्लाई पड़ी थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर टिप्पर नहीं होता तो दमकल वाहन गैस सिलेंडरों की खेप से टकरा सकता था जिससे बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस तरह के अभ्यास पर आपत्ति जताई है। कहा कि इससे काफी बड़ा हादसा हो सकता था। लिहाजा ऐसे मॉकड्रिल की सूचना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 11 बजे की घटना
व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी का कहना है कि यह घटना करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। दमकल विभाग द्वारा आयोजित मॉकड्रिलकी सूचना किसी को नहीं दी गई थी। गंज बाजार से गाड़ी इतनी तेजी से आई कि राह में चल रहे लोग बाल बाल बचे। गाड़ी अनियंत्रित होकर नप के डंपर टिप्पर में टकरा गई। डंपर से ठीक पीछे रसोई गैस के सिलेंडर पड़े थे। अगर डंपर नहीं होता तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था। लिहाजा इस तरह के मॉकड्रिल की सूचना विभाग को दी जानी चाहिए।

यहां से बुलाई थी गाड़ी
जानकारी के अनुसार दमकल विभाग द्वारा आयोजित मॉकड्रिल के दौरान दमकल की एक गाड़ी अस्पताल के मार्ग से और दूसरी बस स्टैंड से बुलाई गई। बस स्टैंड वाली गाड़ी समय रहते पहुंच गई। लेकिन अस्पताल वाली गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि मॉकड्रिल की सूचना दमकल विभाग को ही दी गई थी, लेकिन संबंधित बाजार के व्यापार मंडल को इस संदर्भ में सूचित नहीं किया था।

प्रेशर न बनने से ब्रेक नहीं लगी : कमांडेंट
होमगार्ड के कमांडेंट कलम सिंह झोहटा ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार शहर के गंज बाजार में मॉकड्रिल का आयोजन किया था। इसी कड़ी के बीच दमकल की नई गाड़ी का प्रेशर डाउन होने से ब्रेक नहीं लग सकी और ब्रेक फेल हो गया। बताया कि नई गाड़ी में इस तरह की परेशानी होती रहती है। इसके लिए विभाग भविष्य में अधिक सजग रहना होगा।


बाजार में अतिक्रमण बना रोड़ा
मौके पर ड्रिल के दौरान बाजार में अतिक्रमण के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कमांडेंट के मुताबिक बाजार में अतिक्रमण के कारण मॉकड्रिल में परेशानी सामने आई। विभाग ने लोगों से बाजार की तंग सड़कों पर अतिक्रमण न करने की अपील की है। इससे की आपात स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed