फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   swachtha abhiyan disobey in bard solan

डीसी दफ्तर से सटे वार्ड में स्वच्छता अभियान ध्वस्त

Wed, 18 May 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 18 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के साथ सटे वार्ड नंबर 12 सन्नी साइड में स्वच्छता अभियान के दावे ध्वस्त हो गए हैं। यहां सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मालरोड के साथ सटे वार्ड में प्रवेश करो तो मानो गंदगी आपका स्वागत कर रही है। यहां कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हैं। नालियां चॉक हैं। गर्मियों में बदबू लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हालांकि  सरकारी व्यवस्था के अलावा यहां कचरा फैलाकर वातावरण दूषित करने में आम नागरिकों का रवैया भी शर्मनाक है।

विज्ञापन


डोर टू डोर योजना से न जुड़कर कुछ लोग खुले में गंदगी फेंक रहे हैं। नगर परिषद भी ऐसे लोगों पर गंदगी फैलाने का ठीकरा फोड़कर अपनी जिम्मेवारी से पल्लू झाड़ रहा है। लेकिन इसका खामियाजा वार्ड की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने यहां नियमित सफाई के साथ डस्टबिन लगाए जाने की मांग नगर परिषद से की है। यह क्षेत्र शहर के बीचों बीच बसा मुख्य क्षेत्र है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और नगर परिषद जगह-जगह सफाई अभियान के राग अलापकर वाहवाही लूटता है, लेकिन जब शहर के मुख्य क्षेत्र में ही सफाई व्यवस्था के ऐसे हालात हों तो स्वच्छता अभियान की सफलता का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


लोगों की जुबानी
इधर उधर फैलाई जा रही गंदगी
वीरभान गुप्ता का कहना है कि डीसी कार्यालय के बाहर एक शौचालय था। इसे कीलें ठोककर बंद कर दिया है। अब लोग शौच इधर-उधर करते हुए देखे जा सकते हैं। इससे वार्ड में गंदगी का माहौल है। शौचालय बंद करना कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी फैलने का भय
पंकज कुमार ने बताया कि वार्ड में गंदगी का आलम है। तीन दिन से सफाई नहीं हुई है। गर्मियां होने के कारण दुर्गंध लोगों के घरों में जा रही है। हालात यही रहे तो बीमारी फैल सकती है। उन्होंने नप से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

निभाई जा रही औपचारिकता
नीलकमल का कहना है कि वार्ड में सफाई व्यवस्था हाशिये पर है। सफाई कर्मी सफाई के नाम औपचारिकता निभा रहे हैं। सहीं ढंग से सफाई नहीं होती है। कूड़ा एक जगह एकत्र करके उसे आग के हवाले कर दिया जा रहा है। वहीं जो बच जाता है वह यहां वहां उड़ता है।

सफाई व्यवस्था हो दुरुस्त
पूनम शर्मा का कहना है कि कूड़ा हवा में उड़कर लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। डस्टबिन न होने से स्थिति काफी विकट है। शहर के मुख्य वार्ड में इस तरह की गंदगी प्रशासन और नप के लिए शर्मनाक है। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।


हमारी भी सुनो
स्थानीय लोगों में ऊषा शर्मा, टीसी भाटिया, केसी चौहान, पूनम गुप्ता, संतोष पुरी, डीके जैन, प्रो पठानिया, सुधीर ठाकुर, ओमराज, देवेंद्र गुप्ता, देवी प्रकाश, जानू राम, कमलेश, अंशु, नीलम तथा केजे बदलानी का कहना है कि वार्ड नंबर 12 में सड़क में गंदगी फैली हुई है। लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। लेकिन सफाई व्यवस्था के नाम पर मजाक किया जा रहा है।  डस्टबीन नहीं लगाए गए हैं। चारों ओर गंदगी का आलम है।

गंदगी के जिम्मेवार कुछ लोग खुद : पार्षद
पार्षद मधु कौशिक का कहना है कि गंदगी का साम्राज्य कुछ लोगों की वजह से फैला हुआ है। सिर्फ संडे के दिन सफाई नहीं होती है। लोग घरों का कूड़ा रात के अंधेरे में नालियों और सड़कों पर कूड़ा फेंक देते हैं। डोर टू डोर गारबेज मुहीम से भी लोग जुड़ना पसंद नहीं कर रहे हैं और गंदगी बाहर फेंक रहे हैं।

वार्ड वासी शिकायत तो करें : अध्यक्ष
चेयरमैन पवन गुप्ता का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।  तीन दिन से सफाई नहीं हुई है, तो इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अगर सफाई व्यवस्था या डोर टू डोर गारबेज मुहिम से जुड़े कर्मचारी नहीं आ रहे हैं तो उनकी शिकायत नगर परिषद कार्यालय में की जा सकती है।


वार्ड की समस्याएं व्हाट्सएप्प
नंबर 9418290903 पर सांझा करें
वार्ड मेें पानी, बिजली, सफाई , सीवरेज आदि से जुड़ी जनसमस्या आप अमर उजाला के व्हाट्सएप्प नंबर पर साझा कर सकते हैं। आपकी आवाज को अमर उजाला के माध्यम से उठाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed