{"_id":"616f0204b984dc006e5f28d9","slug":"suspicious-death-of-man-five-days-after-beating-solan-news-sml3877392150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के पांच दिन बाद व्यक्ति की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के पांच दिन बाद व्यक्ति की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। दाड़लाघाट के खडौन गांव के व्यक्ति की आईजीएमसी शिमला में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने खडौन गांव के दो लोगों पर पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस का ये भी कहना है कि मृतक के खून में जहर के भी अंश मिले हैं। इससे अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत किस कारण से हुई है।
इसके बाद पति पांच दिनों से बेहोशी की हालत में आईजीएमसी शिमला में दाखिल था। व्यक्ति की मौत के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुखा देवी गांव खडौन वाला भराड़ीघाट, तहसील अर्की ने पुलिस को शिकायत दी है कि पति निक्कू राम 14 अक्तूबर को कैलाश चंद पुत्र परस राम और उसके नौकर अमर चंद निवासी गांव हरडा भराड़ी घाट अपनी दुकान में ले गए। दोनों ने दुकान का शट्टर बंद करके पति की डंडों से मारपीट की। इसके बाद उसे कार में बिठाया और अंजान जगह ले गए। अगले दिन जब वे घास काटने पशुशाला की तरफ गई तो वहां पर उसका पति निक्कू राम बेहोशी की हालत में मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
वह बेहोशी की हालत में था। 15 अक्तूबर को उसे आईजीएमसी शिमला दाखिल किया गया। 18 अक्तूबर को उसके पति की मौत हो गई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि मरने वाले के खून में जहर के कुछ अंश मिले हैं। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।