फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   suside

जबरन शादी कराने पर महिला ने लगाया फंदा

Sun, 07 Jun 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)। Updated Sun, 07 Jun 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन

नालागढ़ में फंदा लगा कर आत्महत्या करने वाली पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय महिला का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय महिला पंपा विश्वास का विवाह पश्चिम बंगाल के रुपमा के साथ फरवरी में हुआ था, लेकिन युवती विवाह से खुश नहीं थी। क्योंकि वह किसी और युवक से विवाह करना चाहती थी। युवती के जीजा के अनुसार विवाह के कुछ दिन बाद युवती अपने प्रेमी संग भाग गई थी, लेकिन उसके परिजन उसे किसी तरह मना कर लाये थे।

विज्ञापन


इस बीच उसने फिनाइल पीकर जीवन लीला समाप्त करनी चाही, लेकिन समय पर उपचार होने पर बच गयी थी। अब महिला ने दूसरी बार पंखे में लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने चार पन्नो में सुसाइड नोट लिखा है जो वहां की स्थानीय भाषा में है।
विज्ञापन


पुलिस इस नोट को किसी पश्चिम बंगाल के व्यक्ति से पढ़वाएगी। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया  है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed