फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   sunil win a arki fight in solan

जीरकपुर के सुनील ने जीती बड़ी माली

Mon, 30 May 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अकीऱ्र्की सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, अकीऱ्र्की सोलन Updated Mon, 30 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
sunil win a arki fight in solan
कोटली खेल मैदान में जीरकपुर के पहलवान सुनील ने चंडीगढ़ के पहलवान अमित को हराकर खिताब अपने नाम किया। - फोटो : अमर उजाला
कोटली खेल मैदान में जीरकपुर के पहलवान सुनील ने चंडीगढ़ के पहलवान अमित को हराकर खिताब अपने नाम किया। छोटी माली का खिताब धामी के पहलवान मंजीत के नाम रहा। उन्होंने फाइनल में जम्मू के पहलवान बृज को मात दी। बड़ी माली के विजेता को 20,000 रुपये तथा उप विजेता को 15, 000 रुपये दिए गए।
विज्ञापन


छोटी माली के  विजेता को 5000 और उप विजेता को 4000 रुपये का पुरस्कार दिया। इससे पूर्व दंगल समिति ने हर वर्ष की भांति कोटली खेल मैदान में कुश्ती का शुभारंभ किया। इसमें हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तरप्रदेश के नामी पहलवानों ने शिरकत की। दानोघाट मेले के अगले दिन हर साल कोटली खेल मैदान में दंगल आयोजन में समीप गांवों के अनेक लोग पहुंचते हैं। दंगल समिति ने कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा जैनब चंदेल, पीसीस सदस्य संजय अवस्थी, शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमर चंद पाल और नपं के पूर्व अध्यक्ष एवं बीस सूत्रीय समन्वय समिति सदस्य सतीश कश्यप, जेपी ठाकुर तथा डीडी शर्मा सहित दंगल समिति एवं स्थानीय पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed