फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sukanya in slogan writing and Nikita first in poster making

Solan News: नारा लेखन में सुकन्या और पोस्टर मेकिंग में निकिता प्रथम

Sat, 02 Mar 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 02 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में दीक्षित ने मारी बाजी
विज्ञापन

संस्कृत कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर हुआ कार्यक्रम
छात्रों को यातायात प्रभारी ने सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। संस्कृत कॉलेज सोलन में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसमें यातायात प्रभारी सोलन दया गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आम नागरिक और वाहन चालक सभी को सड़क सुरक्षा नियम को जानना व इनकी पालना करना जरूरी है।

इस मौके पर भाषण, नारा लेखन, निंबध, पोस्टर मेकिंग और नाटक प्रतियोगिता का भी कराई गई। जिसमें कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दीक्षित पहले स्थान पर रहे। जबकि हितेंद्र दूसरे और ध्रुव को तीसरा स्थान मिला। नारा लेखन में सुकन्या प्रथम, अर्चित दूसरे और निष्ठा तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में निकिता पहले, सुकन्या दूसरे और दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। नाटक में कॉलेज के शास्त्री अंतिम वर्ष के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि प्रथम वर्ष के विद्यार्थी दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश चंद शर्मा ने यातायात प्रभारी का आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित भी किया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी डॉ. किरण सकलानी, कॉलेज के अन्य शिक्षक समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed