फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   challan of shop keepers

Solan News: निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर तीन सब्जी विक्रेता के चालान

Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मालरोड, चौक बाजार का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

12 सब्जी व फल विक्रेताओं की हुई जांच, 48 किलो फल व सब्जियां जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शहर के मालरोड और चौक बाजार में सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से तीन फल, सब्जी विक्रेताओं के चालान काटे गए। यह विक्रेता अपनी दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर फल और सब्जियां बेचते पाए गए। ऐसे में विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर इनके 3445 रुपये के चालान काटे और दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को मालरोड और चौक बाजार की करीब 12 फल और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं की 48 किलोग्राम फल और सब्जियों को कब्जे में लिया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग सोलन के निरीक्षक हरीश शर्मा ने इन दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने बताया कि विभाग की ओर से अब हर सप्ताह शहर व आसपास के क्षेत्रों में फल और सब्जी विक्रेताओं की जांच की जाएगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के चालान काटे जाएंगे और सब्जियों को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed