{"_id":"f580900ebd9452f9c1c32232c95d9313","slug":"sucide-in-kotla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक
ब्यूरो, अमर उजाला/बद्दी (सोलन)।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला गांव के जंगल में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को उसके पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटला गांव के कुछ लोग रविवार सुबह जंगल में लकड़ी लेने गए। जंगल में लोगों ने युवक को लटका देखा। इसकी तुरंत बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दयाराम और एएसआई नसीब खान मौके पर पहुंचे। मृतक ने सफेद कपड़े से फंदा लगाया था। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पेड़ से नीचे उतारा। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जांच की लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। वहीं इसकी सूचना डीएसपी को भी दी गई।
डीएसपी खजाना राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। प्रारंभिक जांच से अंदेशा आत्महत्या का लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए नालागढ़ शव गृह में शिनाख्त के लिए रखा गया है। 72 घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।