फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Successful delivery done in ambulance in Thera, Parnu

Solan News: पारनू के ठेरा में एंबुलेंस में करवाया सफल प्रसव

Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Successful delivery done in ambulance in Thera, Parnu
दाड़लाघाट के पारनु पंचायत 108 एंबुलेंस में करवाया गया सफल प्रसव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत पारनू के गांव ठेरा में 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव करवाया है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित है। ईएमटी ने बताया कि 32 वर्षीय गीता देवी को वीरवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसे लेकर उन्होंने एंबुलेंस को आपातस्थिति के लिए बुलाया। वहीं, परिवार ने गीता को अपनी गाड़ी से कंसवाला तक पहुंंचाया, जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा अर्की भेजा गया। इस दौरान एंबुलेंस के चालक नितीश ठाकुर और ईएमटी कुश्मा देवी ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए प्रसव करवाया। दानोघाट पंचायत के मधुवन के पास सुबह 9:21 बजे एंबुलेंस में ही गीता देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। ईएमटी कुश्मा देवी ने यह अपनी 9वीं सफल प्रसव प्रक्रिया पूरी की। हालांकि मां और नवजात बच्ची दोनों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अर्की अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed