फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   subathu celan soon by people help

रंग बिरंगे फूलों से लबरेज होगा सुबाथू छावनी

Thu, 09 Mar 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो, सुबाथू सोलन
ब्यूरो, सुबाथू सोलन Updated Thu, 09 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
subathu celan soon by people help
प्रशासन और जनता का बेहतर तालमेल किसी भी क्षेत्र के विकास को चार चांद लगा सकता है - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन और जनता का बेहतर तालमेल किसी भी क्षेत्र के विकास को चार चांद लगा सकता है। ऐसे में अगर अधिकारी अपने क्षेत्र में विकास का जनून रखते हों तो क्षेत्र की कायाकल्प होने से कौन रोक सकता है। सुबाथू छावनी परिषद सीईओ तनू जैन ने भी इन्हीं शब्दों के साथ लोगों की सहभागिता के साथ एक अनूठी मुहिम छेड़ी है। इस योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों पर सुंदर मूर्तियां और फूलों के गमले लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


साफ-सफाई का विशेष ध्यान स्थानीय लोगों की सहभागिता से होगा।  यह कवायद रंग लाई तो सुबाथू के बाजार फूलों से लबरेज होंगे और साफ-सुथरी व्यवस्था बाजार में खरीदारों को आकर्षित करेगी। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर छह से होगी। तमाम छह वार्डों एवं गलियों में इस तरह की व्यवस्था होगी। उधर कुछ ऐसे ही जनून के साथ अपने वादों पर खरी उतरने की कोशिश में तनु जैन लगी हुई हैं।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 6 में इस योजना के तहत हो रहे कार्यों को देखने के लिए वह बारिश में पहुंची। स्थानीय निवासी अमित कुमार, राजेश, भारतभूषण और संदीप गुप्ता ने इस मुहिम की प्रशंसा की है। उधर पार्षद शकुन चौहान ने सीईओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड नंबर छह मॉडल वार्ड के रूप में विकसित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्य हैं प्रगति पर
सुबाथू में शॉपिंग कांपलेक्स, हाईटेक लाइब्रेरी, अस्पताल में लैब सुविधाएं, स्टाफ के लिए फ्लैट, सुलभ शौचालय, बस स्टैंड का जीर्णोद्धार, युवाओं के लिए जिम सुविधा, स्वच्छता को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में डंगे और टाइलें लगेंगी, सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैम, एतिहासिक पार्क एवं ऐतिहासिक चौक बाजार का जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। लोगों ने सीईओ के अलावा छावनी अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस रावत का आभार जताया गया।


15 मार्च को होगी बैठक
वार्ड नंबर दो के पार्षद अनिल गुप्ता ने बताया कि 15 मार्च को सुबाथू में रहने वाले लोगों की समस्याओं पर छावनी परिषद में विशेष बैठक होगी। बैठक के दौरान लंबे अरसे से अटके लोगों के मकानों के इंतकाल, एनओसी, अवैध निर्माण को कंपाउंड करने के बारे में सभी वार्ड मेंबर सेना अधिकारी कर्नल सौरभ भारद्वाज, छावनी कनिष्ठ अभियंता अमरीश जौली के साथ मिलकर समाधान निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed