फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students were showered with prizes and cultural programmes created a stir.

Solan News: विद्यार्थियों पर बरसे इनाम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाया धमाल

Sat, 27 Dec 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students were showered with prizes and cultural programmes created a stir.
कुनिहार स्कूल में वा​र्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। स्रोत: आईपीआर
छात्र स्कूल कुनिहार में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने खेलकूद व पढ़ाई अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियां पेश कीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। मुख्यातिथि विधायक संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कड़ी मेहनत,अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है और विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष किशन चंद सहित प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, कृष्ण चंद, बीडीओ तन्मय कंवर, विवेक कटोच, रमेश शर्मा, प्रकाश चौधरी, बलविंदर कौर,मंशा राम,कैलाश कौशल, टीसी गर्ग, गोपाल शर्मा, दुर्गा नंद शास्त्री, विनोद जोशी, सूर्य कांत जोशी मौजूर रहे।

इन्हें किया सम्मानित

इस अवसर पर पीयूष ठाकुर, लक्ष्य, हिमांशु, निखिल कुमार, योगेश, युगल, रजत, धन्य, सोहन, अभिषेक, युवराज, नमन, नवनीत, मानव, दीक्षित, पियूष, मुकेश, सुधांशु, फरमान, रोहित, अजय, वरुण, पीयूष, अभिनव, नितिन, न्यू सैंडल और कोमल आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed