{"_id":"6acb9357a2fb21806d0957ab","slug":"students-were-introduced-to-the-ideology-of-abvp-solan-news-c-176-1-ssml1044-181437-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों को एबीवीपी की विचारधारा से करवाया रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों को एबीवीपी की विचारधारा से करवाया रूबरू
Mon, 12 Oct 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के एबीवीपी के अभ्यास वर्ग में भाग लेते हुए कालेज, विवि व स्कूल के विद्यार्थी- स्रोत- एवब
एबीवीपी नालागढ़ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न
3 विश्वविद्यालय, 3 कॉलेज और 2 स्कूलों के छात्रों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नालागढ़ की ओर से आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। इस अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सिद्धांतों और शैक्षणिक परिसरों में उसकी भूमिका से अवगत कराना रहा।
विभिन्न सत्रों के दौरान वक्ताओं ने एबीवीपी की वैचारिक यात्रा, संगठन के सिद्धांतों और छात्र-हित व राष्ट्र-हित में विद्यार्थियों की दायित्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस आयोजन में 3 विश्वविद्यालयों, 3 महाविद्यालयों और 2 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न संस्थानों के छात्रों की मौजूदगी ने इस वर्ग को विशेष रूप से उपयोगी बनाया। समापन अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री धनेव ठाकुर, जिला प्रमुख कुलदीप सुमन, जिला व्यवस्था प्रमुख नितिन लष्टा और जिला विस्तारक आकाश नेगी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। दो दिवसीय इस आयोजन के अंत में विद्यार्थियों ने अपने-अपने परिसरों में सकारात्मक और रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया।