{"_id":"68da8434da8385aa81033cb6","slug":"students-were-given-information-about-drug-prevention-solan-news-c-176-1-ssml1044-153859-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों को किया नशा निवारण की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों को किया नशा निवारण की दी जानकारी
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सरकारी आईटीआई दिग्गल में पुलिस थाना टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिला अधिकारों, नशा निवारण, साइबर अपराधों एवं मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। छात्रों को महिला अधिकारों के संरक्षण, नशे के दुष्परिणाम, साइबर सुरक्षा के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के संबंध में जानकारी दी।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बद्दी पुलिस की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने, महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने, साइबर अपराधों से बचाव करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करवाने के लिए इस प्रकार अभियान आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। संवाद