{"_id":"65df37daeed4685af40a6e8a","slug":"students-should-not-use-phone-misuse-concentrate-on-studies-solan-news-c-176-1-ssml1042-117177-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थी फोन का न करें \nदुरुपयोग, पढ़ाई में लगाएं मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थी फोन का न करें दुरुपयोग, पढ़ाई में लगाएं मन
विज्ञापन
मानपुरा स्कूल में शिक्षा संवाद का आयोजन
अभिभावकों से विस्तार से की कई विषयों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य अदित कंसल ने अभिभावकों से संवाद किया और अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने का भी आग्रह किया।
प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से कहा कि विद्यार्थी मोबाइल फोन के दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उनपर सख्त ध्यान रखने की आवश्यकता है ताकि वह फोन पर अधिक समय न देकर अपनी पढ़ाई में मन लगाएं। अभिभावकों को स्वच्छ भारत, आत्म सुरक्षा, फिट इंडिया अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष आवश्यकता वाले बालकों के लिए समेकित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। बैठक में एसएमसी प्रधान विजेंद्र कुमार के अतिरिक्त छात्रों के अभिभावक व शिक्षक वर्ग में उपप्रधानाचार्य रवि प्रकाश, रीमा ठाकुर, रीना देवी, कमला ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मनीषा चौधरी, कुसुम लता, निशा कुमारी, जसपाल, रंजीत सिंह, कंचन शर्मा, पायल गुप्ता, स्वाति शर्मा, कमलेश कुमारी, पुष्प लता अनुपमा, खेमलता उपस्थित रहे।