फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students raised public awareness through banners and posters.

Solan News: छात्रों ने बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

Sun, 23 Aug 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 23 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students raised public awareness through banners and posters.
बरोटीवाला कालेज के रेड रिबन क्लब के पदाधिकारी बरोटीवाला बाजार में  जागरूकता रैली निकालते हुए- स
बरोटीवाला काॅलेज में एचआईवी एड्स जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के रेड रिबन क्लब की ओर से जागरूकता रैली निकली। इस दौरान रेड रिबन क्लब की ओर से लोगों एड्स के बारे में जागरूक किया। कॉलेज के प्राचार्य कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को एचआईवी एड्स की रोकथाम एवं स्वास्थ्य साक्षरता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा युवाओं को स्वस्थ एवं जिम्मेदारी पूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

रैली का शुभारंभ शनिवार सुबह 11 बजे महाविद्यालय के मुख्य मैदान से हुआ। प्राचार्य कुलदीप सिंह ने रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। रेड रिबन लगाए विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने हाथों में जागरूकता पोस्टर व बैनर लेकर बरोटीवाला के मुख्य बाजार से होते वापस कॉलेज परिसर में आए। रैली को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य कुलदीप सिंह ने कहा कि एड्स के एक जानलेवा बीमारी है। इस लाइलाज बीमारी का अभी तक कोई भी उपचार नहीं है। केवल सुरक्षा व जागरूकता ही इसका एक मात्र उपाय है। उन्होंने युवाओं से स्वयं जागरूक होकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात कही। रैली के उपरांत परिसर में वापस लौटने पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों को जलपान वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed