Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students displayed their talent by presenting a colourful cultural programme.

Solan News: छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बिखेरी प्रतिभा

Sun, 21 Dec 2025 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent by presenting a colourful cultural programme.
बद्दी के ब्लू बर्ड यूरो किडस स्कूल  के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान- स्रोत- स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी स्थित ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी विकास ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि पूर्व पार्षद डॉ. संदीप कुमार सचदेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुरेखा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की साल भर की शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों का ब्योरा दिया। मुख्यातिथि विकास ठाकुर ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन बलजीत सिंह, किशन सिंह, मदनलाल, सोनिका ठाकुर सहित अध्यापक ममता मनकोटिया, मंजू, सोनम ठाकुर, सोनू कुमारी, हमिंद्रा ठाकुर और रिचा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed