{"_id":"6a3d76492b1b95fadd08ee74","slug":"students-and-teachers-administered-a-pledge-to-stay-away-from-drugs-in-kandaghat-solan-news-c-176-1-ssml1040-172486-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट में छात्रों और अध्यापकों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट में छात्रों और अध्यापकों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में नशे से दूर रहने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत स्कूल प्रबंधक
ज्ञान विज्ञान समिति ने कंडाघाट स्कूल में आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने बुधवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम नशे के उपयोग और गैर कानूनी व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हुआ। इसमें स्कूली बच्चों और उपस्थित अध्यापकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष बीएस पवार, जिला सचिव जयंत शर्मा, खंड कंडाघाट सचिव रमेश और उपाध्यक्ष लायकराम ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने नशे के कुप्रभावों के बारे में जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा ने छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। भोपाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी सभी नशे से दूर रहें। यदि आसपास कोई नशा करता नजर आता है तो इसकी सूचना स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक या माता-पिता को दें। बीएस पवार ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ, एसएमसी के पदाधिकारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। बीएस पवार ने छात्रों को अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने की सलाह दी।