फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   student diedin river in nalagrah

गुरुकुंड नदी में डूबकर जमा एक कक्षा के छात्र की मौत

Fri, 03 Feb 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Fri, 03 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
student diedin river in nalagrah
बर्थडे पार्टी मनाने दोस्तों के साथ गए एक युवक की गुरुकुंड नदी में डूबने से मौत हो गई। - फोटो : Demo pic

बर्थडे पार्टी मनाने दोस्तों के साथ गए एक युवक की गुरुकुंड नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे से नालागढ़ के  ढेरोवाल गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने भी मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक

विज्ञापन


खेमराज (18) पुत्र बलदेव सिंह निवासी ढेरोवाल अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान यह युवक नहाने गुरुकुंड नदी में नहाने उतर गए। बाकी दोस्त बाहर निकल आए लेकिन खेमराज नहीं निकला। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो घबराकर अन्य साथी भागकर घर आ गए। परिजनों ने इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल फोन की लोकेशन के बाद जब नदी को खंगाला गया तो युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 खेमराज जमा एक का विद्यार्थी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नालागढ़ से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरुकुंड नदी में स्कूली छात्र की डूबने से मौत हो गई है। छात्र अपने अन्य साथियों के साथ गुरुकुंड नदी में बर्थ-डे पार्टी करने दो फरवरी को गया था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों की ओर से थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट को दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस छात्र के मोबाइल की टावर लोकेशन के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचे और छात्र के कपड़े तथा जूते बरामद किए। इसके बाद नदी में डूबने का अंदेशा होने पर पुलिस ने स्वीमिंग स्पॉट पर 12 फीट गहरे पानी में जांच करते हुए छात्र के शव को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार छात्र के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी हिम्मत जुटाते को बच जाती जिंदगी
जानकारी के अनुसार जब छात्र पानी में जाने के बाद काफी समय तक नहीं निकला तो अन्य साथी छात्र वहां से भाग निकले। किसी भी छात्र ने घटना का जिक्र अपने घर में नहीं किया। अगर साथी हिम्मत जुटाते तो युवक जान बचाई जा सकती थी। पुलिस जांच के बाद ही तीन फरवरी की शाम पांच बजे खेमराज का शव मिलने पर ही मामले की पुष्टि हुई। हालांकि असलियत का पता पुलिस जांच के बाद ही लग पाएगा। लेकिन इससे क्षेत्र में मातम का माहौल है।


हर पहलू की कर रहे जांच : डीएसपी
डीएसपी साहिल अरोड़ा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। परिस्थिति की संदिग्धता पर भी पुलिस जांच कर रही है। साथी छात्रों से अभी पूछताछ नहीं की है। हो सकता है कि छात्र घबराहट में भाग गए हों लेकिन यह पुलिस जांच में ही पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed