{"_id":"bd76329e33345ba91095f15cbbc00c52","slug":"strick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा टैक्स वसूली पर सेब मंडी में हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडा टैक्स वसूली पर सेब मंडी में हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो परवाणू(सोलन)।
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब सीजन के दौरान गुंडा टैक्स वसूली, अधिकारियों पर बेवजह तंग करने और सेब मंडी में मुलभूत सुविधाएं न मिलने के आरोप लगाते हुए किसानों, बागवानों और आढ़तियों ने बुधवार को हड़ताल कर दी। संयुक्त रूप से मंडी में सेब का कारोबार बंद कर दिया गया। मंडी समिति और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी के दौरान खूब बवाल मचा। मंडी के अंदर और बाहर ट्रकों की लोडिंग, अनलोडिंग पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन
दोपहर बाद मंडी समिति के चेयरमैन रमेश ठाकुर ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच बवाल मचा रहा। उसके बाद कुछ देर के लिए मंडी का काम शुरू कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों ने चेताया कि अगर समस्या का समाधान न निकला तो सेब सीजन के दौरान परवाणू सेब मंडी में कारोबार नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि टोल टैक्स बैरियर पर व्यापारियों से 400 रुपए की जगह 600 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। वहीं आरटीओ बैरियर पर बिना पर्ची के 200 रुपये लिए जा रहे हैं। करीब 400 रुपए की वसूली अवैध हो रही है। जबकि प्रदेश से बाहर जाने वालों को मानो गुंडा टैक्स देना पड़ रहा है। वहीं दोपहर बाद तनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स परवाणू सेब मंडी में तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
आढ़ती एसोससिएशन के सचिव रंजन कुमार के अनुसार मंडी में हर सीजन में करीब 3 करोड़ का व्यापार होता है। यहां प्रतिदिन हजारों के हिसाब से सेब पेटियां पहुंचती है। यह आमदनी सेब मंडी में ओडीसा, गुजरात, हैदराबाद, मध्यप्रदेश, राजस्थान, जयपुर, केरला से व्यापार के लिए पहुंचे हुए व्यापारियों की वजह से होती है। मंडी में इस बार करीब 500 व्यापारी पहुंचे हैं।
व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान कलाम सद्दिकी (केरल) व अन्य कारोबारियों में श्याम शिवराज (विजयवाड़ा), सुधीर(केरल), चिल्लाय्या (चेन्नई), उम्रदीन (केरल), रशीद (केरल), राजेश(नागपुर) एवं बागवानों में बलबीर रांटा (चौपाल), बलवान (रोहडू), जयपाल (कोटखाई), नरेंदर चौहान(कोटखाई), अंकेश(चौपाल), श्रमिकों में महेंद्र लाल, सुरिंद्र, देवराज, रतन लाल व किसानों में बलवीर रांगटा चौपाल, बलवाण रोहडू, जयपाल कोटखाई, नरेंद्र चौहान कोटखाई, अंकेश चौपाल सहित अन्य का कहना है कि मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी जबरन तंग कर रहे हैं। टैक्स जरूरत से ज्यादा वसूले जा रहे हैं। यही नहीं प्रदेश से बाहर जाने वाली गाड़ियों से जबरन 200 रुपए गुंडा टैक्स की तरह वसूला जा रहा है।
आरोप
- प्रदेश के बाहर जाने वाले वाहनों से 200 रुपए गुंडा टैक्स
- आबकारी कराधान एवं आरटीओ बैरियर पर अधिक वसूली
- पार्किंग नहीं, एनएच पर हो रही लोडिंग अनलोडिंग
- मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी बेवजह कर रहे तंग
- पुलिस बेवजह बार-बार काट रही चलान
- खस्ताहाल किसान भवन में रात काटना मुश्किल
- एप्पल मंडी तक सड़कें बदहाल
- हाइवे बैरियर पर टैक्स से ज्यादा वसूली
मांगे
- पैसों की वसूली के लिए बने निगरानी समिति
- विशेष निगरानी दस्तों की हो तैनाती
- प्रशासन बेहतर सुविधाओं का माहौल करे तैयार
- कमरों में पंखों व सोने के लिए बेहतर सुविधा
- नहाने व शौच के लिए उचित व्यवस्था
- पुलिस चालान काटने में न करे पक्षपात
डीएसपी प्रमोद चौहान का कहना है की गाड़ियों से अवैध रूप से वसूली की शिकायतें उन्हें मंडी में मौजूद लोगों ने की थी। इस बारे में कोई लिखित शिकायत अभी तक उनके पास नहीं पहुंची है। यदि इस बारे कोई शिकायत मिलती है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। गुंडा टैक्स को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकसी के लिहाज से प्रशासन हर तरह से दुरुस्त है।
डीसी सोलन मदन चौहान ने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग के एईटीसी, आरटीओ और मंडी समिति के चेयरमैन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा दिया गया है। टोल टैक्स बैरियर पर व्यापारियों से 400 रुपए एक पर्ची की जगह 600 रुपये वसूल किए जाने, आरटीओ बैरियर पर बिना पर्ची के 200 रुपये लिए जाने की शिकायतें मिली हैं। जांच के दौरान अगर कोई भी दोषी पाया गया तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।