फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garbage collection work to be taken back from contractors in Solan; the municipal corporation will now take charge itself.

Solan News: सोलन में ठेकेदारों से वापस लिया जाएगा कूड़ा उठाने का काम, अब निगम खुद संभालेगा कमान

Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection work to be taken back from contractors in Solan; the municipal corporation will now take charge itself.
शहर के शामती में बाईपास रोड पर सफाई न होने के कारण सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
अपने स्तर पर सभी वार्डों में कूड़े की सफाई कराएगा नगर निगम, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

ठेकेदारों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान
शहर के बाहरी वार्डों में स्थिति सबसे खराब, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन। नगर निगम सोलन अब शहर के वार्डों से कूड़ा उठाने और सफाई का जिम्मा पूरी तरह अपने हाथों में लेने जा रहा है। ठेकेदारों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम प्रशासन ने ठेकों को समाप्त कर स्वयं सफाई व्यवस्था संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
शहर के कई वार्डों में वर्तमान में सफाई का काम निजी ठेकेदारों के पास है। समय पर कचरा न उठने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लग रहे हैं, जिससे उठती बदबू के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बाहरी वार्डों की है, जहां सप्ताह में महज एक बार कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पहुंच रही हैं। वार्ड नंबर 11, 15 और 17 के निवासियों ने इस संबंध में नगर निगम को कई बार लिखित शिकायतें भेजी हैं। वहीं, स्थानीय पार्षदों ने भी ठेकेदारों को हटाने की मांग उठाई है। सोलन-राजगढ़ मुख्य मार्ग पर वार्ड 11 और 15 के बीच कचरे के अंबार लगे हैं। शामती और अप्पर सूर्य विहार में बने कलेक्शन पॉइंट्स से तीन से चार दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, जबकि कई इलाकों में डोर-टू-डोर कलेक्शन की सुविधा पूरी तरह ठप पड़ी है।
विज्ञापन


इनसेट

ठेकेदारों के पास कर्मचारियों का टिकना बना बड़ी वजह
निगम अधिकारियों के अनुसार ठेकेदारों के पास सफाई कर्मचारी ज्यादा दिन काम नहीं करते। बार-बार नए और अप्रशिक्षित कर्मचारी भेजे जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अधिकारियों का मानना है कि ठेकेदारी प्रथा खत्म कर निगम द्वारा सीधे निगरानी करने से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम सोलन शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही ठेकेदारों से कूड़ा उठाने का काम वापस लेगा। इसके बाद सफाई की पूरी जिम्मेदारी निगम स्वयं संभालेगा। आम जनता और पार्षदों से मिली शिकायतों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। शहर के सभी वार्डों को स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है। - सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed