फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Street lights became showpiece in Parwanoo-Solan four lane for ten months

Solan News: परवाणू-सोलन फोरलेन में दस माह से स्ट्रीट लाइटें बनी शोपीस

Tue, 06 Feb 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन कंपनी ने सुचारु नहीं की लाइटें
विज्ञापन

कई खंभे गिरने के कगार पर, नहीं दे रहा कोई ध्यान

लाइट न जलने से हाईवे पर रोजाना हो रहीं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन पर दस माह से स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से अभी तक लाइटें सुचारु नहीं की गई हैं। इसके चलते शहरों में सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। कई जगहों पर खंभे गिरने के कगार पर हैं।
हाईवे पर रोजाना दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना हुआ है। लाइटें न जलने के चलते कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित कंपनी के बीच विवाद चला हुआ है। हाईवे पर परवाणू से सोलन तक करीब 1000 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। सरकार के आलाधिकारी रोजाना हाईवे से सफर करते हैं, लेकिन किसी ने भी गौर नहीं किया। हालांकि इन लाइटों को लगाने का कार्य काफी पहले फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से पूरा कर दिया गया है। वहीं ट्रांसफार्मर के साथ भी लाइटों को कनेक्ट कर दिया गया है, लेकिन इन लाइटों को जलाया ही नहीं जा रहा है। इस कारण फोरलेन पर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

धर्मपुर में स्ट्रीट लाइटें पुलिस थाना के नजदीक से सीआरपीएफ गेट तक लगाई गई हैं। एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रात के समय में लोगो को सुविधा मिलनी थी। धर्मपुर के स्थानीय निवासी उमेश, धनवीर, अनिल, राकेश, सौरव, अजना, विवेक, रंजना ने बताया कि हाईवे पर एलईडी स्ट्रीट लाइटों के लगने से जहां रात को पैदल सफर करने वाले लोगों काे सुविधा मिलेगी, वहीं चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। ग्रील कंपनी के अधिकारी पंकज ने बताया कि जल्द विभागीय औपचारिकताओं को पूरा कर लाइटें सुचारु कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed