फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Story of King Parikshit narrated on the first day

Solan News: पहले दिन सुनाई राजा परीक्षित की कथा

Sun, 10 Nov 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 10 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Story of King Parikshit narrated on the first day
गुनाह खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा पुराण से पूर्व नगर कीर्तन निकालते हुए स्थानीय लोग। संवाद
कलश यात्रा के साथ ही गुनाहा खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र गुनाहा खुर्द में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, कथा के पहले दिन व्यास आचार्य पवन कुमार शर्मा ने श्रीमद्भागवत पुराण कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस कथा के श्रवण से प्राणी मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है। जब राजा परीक्षित को पता चला कि सात दिन बाद उनकी मृत्यु निश्चित है तो उन्होंने शुकदेव मुनि से इस कथा को सुना था। इससे पहले प्रातः 9:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रीमद्भागवत पुराण एवं व्यासपीठ आचार्य पवन शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्रीमद्भागवत पुराण की विधिवत रूप स्थापना की गई।

कथा का आयोजन स्थानीय कांता देवी और परमानंद ने अपने स्वर्गीय पुत्र रवि की याद में करवाया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर साढ़े बारह बजे से दोपहर 4:00 बजे तक होगी। पूर्णाहुति 16 नवंबर को होगी। उसी दिन विशाल भंडारा होगा। आज की कथा में प्रधान किशन लाल, कर्म चंद, रामरतन, सुंदर सिंह, रोशन लाल, हीरा लाल, नरेश कुमार, राधे कृष्ण, जगदीश चंद, भगत राम सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed