{"_id":"65804ed8ee3340c98a082a90","slug":"srishti-stands-first-in-district-level-essay-writing-solan-news-c-176-1-ssml1041-12882-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला स्तरीय निबंध लेखन में सृष्टि पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला स्तरीय निबंध लेखन में सृष्टि पहले स्थान पर
Mon, 18 Dec 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रतियोगिता आयोजित
जिले से निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से भाषा उत्सव को लेकर निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. कृष्ण लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में डॉ. प्रेमलाल गौतम और डॉ. शंकर लाल वशिष्ठ और चित्रकला प्रतियोगिता में डॉ. अतुल कुमार, डॉ. रोहित कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
चित्रकला प्रतियोगिता में एल्पाइन पब्लिक स्कूल बरोटीवाला की सृष्टि ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि न्यू मॉडल स्कूल बरोटीवाला खुशी कुमारी दूसरे और सरस्वती निकेतन स्कूल की निधि कश्यप तीसरे और गीता आदर्श स्कूल की सिमरन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सोलन की सृष्टि पहले स्थान पर रही, जबकि न्यू मॉडल स्कूल बरोटीवाला की राजवीर कौर दूसरे और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की स्मृति तीसरे स्थान पर रहीं। गीता आदर्श स्कूल की विदुषी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।अंत में मुख्यातिथि विजेताओं को सम्मानित किया। जिला भाषा अधिकारी ममता वर्मा ने निर्णायक वर्ग और मुख्यातिथि का आभार जताया।