{"_id":"69d162a6219ebec7b904c3d1","slug":"sri-sathya-sai-babas-divine-rath-yatra-to-be-welcomed-in-kunihar-on-april-8-solan-news-c-176-1-ssml1041-166529-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: श्री सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा का 8 अप्रैल को कुनिहार में होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: श्री सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा का 8 अप्रैल को कुनिहार में होगा स्वागत
विज्ञापन
विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव (2025-26) के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा का 8 अप्रैल को कुनिहार में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन भारत एवं हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में यह रथ यात्रा सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो और किसी को दुख मत दो के दिव्य संदेश के साथ निकाली जा रही है। यह यात्रा 24 अप्रैल 2025 को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से आरंभ हुई थी और अब अपने दूसरे चरण में हिमाचल प्रदेश पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि यह दिव्य रथ 5 अप्रैल को हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के परवाणू में प्रवेश करेगा, जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा सोलन जिला के विभिन्न क्षेत्रों परवाणू, जाबली, धर्मपुर, गड़खल, पट्टा, बद्दी, नालागढ़, रामशहर, गोयला, चंडी, बड़लग, डुमेहर और अर्की से होते हुए 8 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे कुनिहार पहुंचेगी। कुनिहार में इस दिव्य रथ यात्रा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके पश्चात रथ शाम 6:00 बजे ऐतिहासिक तालाब मंदिर के समीप मैदान में रात्रि विश्राम करेगा। यहां शाम 6:00 से 7:30 बजे तक साईं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भंडारे के रूप में प्रसाद वितरित किया जाएगा। अगले दिन 9 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे यह रथ सुबाथू के लिए प्रस्थान करेगा और आगे सोलन शहर की ओर बढ़ेगा। साथ ही 17 अप्रैल को यह रथ पुनः जिला सोलन के दाड़लाघाट क्षेत्र में पहुंचेगा।