{"_id":"dba47d2ab9c632582ab06cf31d6f32e8","slug":"sports-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च विद्यालय कोठों के विद्यार्थियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च विद्यालय कोठों के विद्यार्थियों का दबदबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला युवा एवं सेवाएं खेल विभाग ने सोलन के ऐतिहासिक ठोडो ग्राउंड में लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इसमें 13 से 15 आयु वर्ग में उच्च विद्यालय कोठों के विद्यार्थियों ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें राजू पुत्र चंद्र बहादुर पहले, पंकज पुत्र जीवन ठाकुर दूसरे और दीप कुमार पुत्र भीम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसमें विजेता प्रतिभागी को 6000 दूसरे स्थान पर रहने वाले को 5000 और तीसरे स्थान हासिल करने वाले को 4000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वहीं 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्रा प्रतियोगिता में कोटबेजा स्कूल की साक्षी पुत्री रोशन लाल, तमन्ना पुत्री हीरा लाल और कोठों स्कूल की निकिता पुत्री रूप राम ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह 16 से 19 आयु वर्ग छात्र में कोठों स्कूल के तेज बहादुर पुत्र चंद्र बहादुर, राम सुंदर पुत्र तुलवीर पाठशाला ममलीग, देवेंद्र पुत्र सुरेंद्र छात्र कोचिंग सेंटर सोलन प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 16-19 वर्ष छात्रा वर्ग में रुकमणि पुत्री नानक चंद स्कूल घरेड़ नालागढ़, बीशा स्कूल की आंचल पुत्री राजेंद्र कुमार ने दूसरा व तनु कंवर पुत्री मोहन सिंह कंवर छात्रा कोचिंग सेंटर सोलन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिलास्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता में जिला भर से 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें 3000 मीटर से 5000 मीटर की दूरी तक की दौड़ प्रतियोगिताएं रखी गईं।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी विजय ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थी 27 दिसंबर को कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों में प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: 15000, 10000 और 8000 नकद पुरस्कार मिलेगा। इस मौके पर बली राम शर्मा, व्यासा शुक्ला, हरविंद्र सिंह, भूपेंद्र वर्मा, ज्योति पठानिया, विक्रम ठाकुर, सीता राम शर्मा, सतपाल व रक्षा वर्मा मौजूद रहे।