{"_id":"6a996250c7460ff54a03304a","slug":"sports-competition-begins-at-saryanj-school-with-a-march-past-solan-news-c-176-1-ssml1041-178051-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मार्च पास्ट के साथ सरयांज स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मार्च पास्ट के साथ सरयांज स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Fri, 04 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम अर्की रहे अंडर-14 छात्र प्रतियोगिता के मुख्यातिथि
प्रतियोगिता में धुंदन शिक्षा खंड के 20 स्कूलों से 210 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में धुंदन शिक्षा खंड के अंतर्गत तीन दिवसीय अंडर-14 बॉयज खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ माचपास्ट की सलामी के साथ हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में धुंदन शिक्षा खंड के 20 स्कूलों से आए लगभग 210 छात्र खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने मुख्य अतिथि को पारंपरिक शॉल, हिमाचली टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निशांत तोमर ने युवाओं और खिलाड़ियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ शरीर का निर्माण करते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से सीधा संवाद भी किया।
कार्यक्रम के दौरान एसएमसी अध्यक्ष जगदीश शर्मा, पंचायत प्रधान हेमलता ठाकुर, कार्यकारी प्रधानाचार्य घड़याच अमर देव, उपप्रधान गौरव ठाकुर, पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर, लेखराम बंसल, पूर्व बीडीसी सदस्य रीता ठाकुर, संतराम कौंडल, शिवराम, मानसिंह सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।