{"_id":"6a8af94fb0ffc5276105ac59","slug":"special-campaign-on-nutrition-month-in-the-district-from-september-9-solan-news-c-176-1-sln1013-177121-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में पोषण माह पर विशेष अभियान 9 सिंतबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में पोषण माह पर विशेष अभियान 9 सिंतबर से
Mon, 24 Aug 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर रहेगा विशेष ध्यान
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किए जाएंगे सामूहिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इस वर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 9 सितंबर से जिलेभर में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत जिले की सभी आंगनबाड़ियों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण को दूर करना और सही खानपान के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इस अभियान के तहत बच्चों में बौनेपन, कम वजन और एनीमिया की समस्या को कम करने के लिए 0 से वर्ष तक रोजमर्रा के खाने में पौष्टिक और स्थानीय खाद्य पदार्थों को शामिल करना है। इस वर्ष अभियान में विशेष ध्यान 0 से 6 वर्ष तक बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर दिया जाएगा। इसके तहत आंगनबाड़ियों में एक माह तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें महिलाओं के साथ उनके परिवार को भी शामिल किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभाग महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान के तहत प्रतिदिन आंगनबाड़ियों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी जाएगी।