फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sonu and Nisha won the long jump, Harsh and Sheetal won the discus throw.

Solan News: लंबी कूद में सोनू व निशा, चक्का फेंक में हर्ष व शीतल ने मारी बाजी

Fri, 20 Feb 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sonu and Nisha won the long jump, Harsh and Sheetal won the discus throw.
बरोटीवाला कालेज के विजेता छात्र स्कूल की प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक व अन्य स्टाफ के साथ- स्रोत-
बरोटीवाला काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शानदार प्रतिभा का किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक ने गया। प्रतियोगिता में सभी कर्मचारी एवं गैर कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लंबी कूद में सोनू प्रथम, रवि द्वितीय व विकास तृतीय रहे। छात्राओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में निशा ने पहला, ज्योति ने दूसरा और खुशबू तीसरे स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में हर्ष पहले, विक्की दूसरे और विकास तीसरे स्थान पर रहे। वहीं छात्राओं में शीतल प्रथम, अंकिता द्वितीय और उपासना तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में रवि प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, विकास तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सोनू ने पहला, रवि ने दूसरा और प्रियांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के वर्ग में अंकिता ने पहला, संजना ने दूसरा और शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में शीतल ने प्रथम, उपासना ने द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों में अंकित ने पहला, विकास ने दूसरा व प्रमोद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विकास की टीम ने क्रिकेट के खिताब पर कब्जा किया। मुख्यातिथि कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक ने युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed