फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solidarity is essential to curb drug abuse.

Solan News: नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी की एकजुटता जरूरी

Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Solidarity is essential to curb drug abuse.
उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय नारको समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त के सा​थ मौजूद अन्य अ​
सोलन में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक में बोले उपायुक्त मनमोहन शर्मा
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को शिक्षण संस्थानों के आसपास का निरीक्षण करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्तरीय नार्काे समन्वय समिति (एनसीओआरडी) के तहत बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मादक पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध चिट्टा मुक्त सोलन अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शीघ्र ही सोलन जिला में चिट्टा मुक्त विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों के आस-पास का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित बनाए। इस दिशा में विवि, महाविद्यालयों एवं विद्यालय स्तर पर आंतरिक जागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य मादक पदार्थों पर रोक लगाना है। सोलन को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। जिला में ऐसी ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो नशे के मामले में रेड जोन में रखी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से जिला के ऐसे सभी क्षेत्रों का विशेष अनुश्रवण किया जा रहा है कि जहां नशाखोरी की घटनाएं अधिक हैं। बैठक में विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी शिल्पा कपिल, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed