फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan's promising faces blossomed after getting medals, citations

Solan News: मेडल, प्रशस्ति पत्र पाकर खिले सोलन के होनहारों के चेहरे

Thu, 22 Jun 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 22 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Solan's promising faces blossomed after getting medals, citations
सोलन के मुरारी लाल नर्सिंग कालेज मेें  अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मे
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में हुआ अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह, पुलिस अधीक्षक व शिक्षा उपनिदेशक ने मेधावी नवाजे
विज्ञापन

समारोह में 257 दसवीं और 190 जमा दो के मेधावी रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विद्यार्थी देश का वर्तमान और भविष्य होते हैं। इन्हें बेहतर शिक्षा देकर ही हम उन्नतिशील समाज का निर्माण कर सकते हैं। बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से समाज द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। इसी के तहत अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह 2023 में जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर होनहारों के चेहरे खिल गए।
वीरवार को मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों से 447 मेधावियों ने हिस्सा लिया। इसमें दसवीं के 257 और जमा दो के 190 विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान सम्मान हासिल करने के लिए बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। डीएसपी सोलन भीष्म सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. जगदीश नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के लिए सुबह 9:00 बजे से विद्यार्थियों ने अभिभावकों और अध्यापकों के साथ पहुंचना शुरू कर दिया। 11:00 बजे तक विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद 11:30 बजे मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बीच बच्चों से खचाखच भरे हॉल में भीड़ देखते हुए एक अन्य हॉल में विद्यार्थियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। समारोह में दोनों अतिथियों ने एक-एक कर सभी मेधावियों को मेडल पहनाए। कई बच्चों ने सेल्फी खींचकर इस पल को यादगार बनाया। मंच पर अलग-अलग समूहों में बच्चों ने मुख्य और विशिष्ट अतिथि के साथ फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने स्कूलों के अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनसेट
सम्मान समारोह से छात्रों के हौसले होते हैं बुलंद : डीएसपी
मुख्यातिथि डीएसपी भीष्म सिंह ने कहा कि अमर उजाला की ओर से छात्रों को सम्मानित करना सराहनीय कार्य है। ऐसा करने से छात्रों के हौसले बुलंद होते हैं। उन्होंने कहा कि उन विद्यार्थियों को निराश नहीं होना चाहिए, जो कुछ नंबरों से पीछे रहकर टाॅप टेन में नहीं आ सके। उनसे अपेक्षा की जाती है, वह अगली कक्षाओं में और अधिक मेहनत कर अपने स्कूल व जिले का का नाम रोशन करेंगे। कहा कि नशे के जाल से युवा पीढ़ी को बचकर रहना है। नशे की दहलीज को पार करके पीछे लौटने का रास्ता नहीं मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि हर बच्चा देश के भविष्य की ज्योति बनकर यह साबित करे और देश की तरक्की में अपना योगदान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बच्चा स्टार, सिर्फ खुद में झांककर देखने की आवश्यकता: उपनिदेशकविशिष्ट अतिथि शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. जगदीश नेगी ने कहा कि मेहनत से ही सफलता को हासिल किया जा सकता है। हर बच्चा खुद में स्टार है लेकिन खुद के भीतर झांककर देखने की आवश्यकता है। मुकाम तक पहुंचने के लिए नशे के जाल से बचकर चलना होगा। अभिभावकों का भी यह दायित्व है कि वह अपने बच्चों को मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों के जीवन में अभिभावकों का विशेष योगदान योगदान है। अध्यापक केवल स्कूलों में बच्चों को किताबी ज्ञान की शिक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन अभिभावक बच्चों के पहले गुरु और शिक्षक हैं जो उन्हें जीवन की राह पर चलना सिखाते हैं।
इनसेट
विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता
इस मौके पर मुरारी लाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए आपको लक्ष्य निर्धारित करने और उसके प्रति दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की आवश्यकता है। सफलता के लिए अपने समय का प्रबंधन करना जरूरी है। इसलिए यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो समय प्रबंधन कौशल सीखें।

इनसेट
शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
समारोह में एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला, इक्फाई विवि, बाहरा यूनिवर्सिटी, मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हिमालयन कॉलेज कालाअंब के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed