{"_id":"5d62ca888ebc3e93b9520d7d","slug":"solan-tomato-solan-news-sml3050576146","type":"story","status":"publish","title_hn":"10-15 रुपये किलो खरीदे टमाटर के वसूल रहे 40","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10-15 रुपये किलो खरीदे टमाटर के वसूल रहे 40
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला सोलन में शहर के सब्जी कारोबारी आम जनता के साथ सरेआम लूट कर रहे हैं। सब्जी मंडी में 10 से 15 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर के 40 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। रविवार को सब्जी मंडी सोलन में टमाटर की एक क्रेट 150 से 400 रुपये तक बिकी। जबकि मंडी से बाजार तक पहुंचते ही टमाटर का दाम एकदम से तीन गुना बढ़ गया।
सब्जी कारोबारी सरेआम आम लोगों से अधिक दाम वसूल कर चूना लगाया था। किसानों उनके उत्पादों की मेहनत तक नहीं मिल पा रही है। वहीं इस लूट को रोकने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के भी हाथ बंध गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से संबंधित विभाग की निरीक्षण करने की शक्तियों को अस्थगित कर दिया गया है। इसके तहत यह विभाग भी संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता। इसका फायदा उठाकर सब्जी कारोबारी रोजाना सब्जियों के अधिक दाम वसूल कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। इससे आम जनता की जेब कट रही है। वहीं किसानों को भी उनके उत्पाद की मेहनत तक नहीं मिल रही।
संडे मार्केट में भी बुरे हाल
सोलन के ओल्ड बस स्टैंड में लगने वाली संडे सब्जी मंडी किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने चलाई है। लेकिन इस किसान जनता मंडी में किसान तो नाममात्र ही हैं। रोजाना बाजारों में रेहड़ी सहित सब्जियों की दुकान करने वाले कारोबारी यहां पर किसानों की जगह लेकर आम जनता से सरेआम लूट कर रहे हैं। इसमें कुछ किसान जो अपने उत्पाद लेकर मंडी आ रहे हैं, उनके दाम भी जायज दामों में बेच रहे हैं। शहर सहित संडे मंडी में बैठे कारोबारी सीधे 40 रुपये प्रति किलो टमाटर को बेच कर चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिल रहे उचित दाम
सब्जी मंडी सोलन में किसानों को उनके टमाटर के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इसमें किसान जयाराम, बिट्टू, हरिदत्त, आदित्य, मनीष, सन्नी, सुरेश, मोंटू सहित अन्य किसानों का कहना है कि उन्हें सब्जी मंडी में टमाटर के उचित दाम नहीं दिए जा रहे हैं। रविवार को उनसे टमाटर की एक करेट 150 से 400 रुपये तक खरीदी गई। वहीं, सोलन शहर, हिमाचल के अन्य जिलों सहित बाहरी राज्यों में टमाटर अच्छे दाम में बिक रहा है। इसमें सोलन का टमाटर सोलन के बाजारों में ही 40 रुपये तक बिक रहा है। किसानों को उनकी मेहनत तक नहीं मिल पा रही है।
30 से रुपये तक बिकी अधिकतर सब्जियां
सोलन बाजार में टमाटर को छोड़ कर अधिकतर सब्जियों के दाम 30 रुपये या इससे अधिक रहे। मटर 100 रुपये, टामटर 40 रुपये किलो, बैंगन 30 रुपये प्रति किलो, मूली 30 रुपये प्रति किलो, भिंडी 30 रुपये प्रति किलो, खीरा 30 रुपये प्रति किलो, अरबी 40 रुपये प्रति किलो, करेला 40 रुपये प्रति किलो, शिमला मिर्च 40 रुपये प्रति किलो, प्याज 40 प्रति किलो, घीया 30 रुपये प्रति किलो, गोभी 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
विभाग के पास नहीं है कार्रवाई की शक्ति
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने बताया कि उनके विभाग के पास सब्जियों के कारोबारियों की दुकानों का निरीक्षण करने और रेट लिस्ट की जांच करने की शक्तियां नहीं हैं। प्रदेश सरकार ने संबंधित निरीक्षण को अस्थगित कर दिया है। इसके तहत उनका विभाग अधिक दामों पर सब्जियों के बेचने को लेकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकता।