{"_id":"6652ed4b95f90ffd0d0b96c5","slug":"solan-news-yagya-being-held-in-ramlok-temple-solan-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामलोक मंदिर सोलन में हो रहा विजयी यज्ञ, 3 जून को डलेगी पूर्ण आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामलोक मंदिर सोलन में हो रहा विजयी यज्ञ, 3 जून को डलेगी पूर्ण आहुति
Sun, 26 May 2024 01:35 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 26 May 2024 01:35 PM IST
सार
जिला सोलन में साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर में विजयी यज्ञ किया जा रहा है। इस विजयी यज्ञ की पूर्ण आहुति 3 जून को सुबह 10:00 बजे होगी।
विज्ञापन
रामलोक मंदिर में विजयी यज्ञ का आयोजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कंडाघाट के साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर में विजयी यज्ञ किया जा रहा है। 23 मई से शुरू हुए 12 दिवसीय विजयी यज्ञ की पूर्ण आहुति 3 जून को सुबह 10:00 बजे होगी। मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि रामलोक परिसर स्थित नागलोक में शेषनाग माता के समक्ष सुबह और शाम यज्ञ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के कार्यकाल में भारत की दो वरिष्ठ पार्टियां इंडिया गठबंधन और एनडीए ने इस यज्ञ का आह्वान किया है। इस यज्ञ में दोनों पार्टियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि यह यज्ञ भारतवर्ष में सुशासन स्थापित करने और समस्त संसारवासियों की मनोकामना पूर्ण करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संसार में महान कार्य के उद्देश्य की पूर्ति के लिए विजयी यज्ञ का संधान किया जाता है। इस यज्ञ का भाग पृथ्वी के समस्त नाग और 33 करोड़ देवी देवताओं को मिलता है। उन्होंने कहा कि लोक हित के लिए रामलोक मंदिर में मंदिर में इस तरह के आयोजन होते रहते हैं।
विज्ञापन