{"_id":"666838386fb1788ce805e558","slug":"solan-news-solan-protest-solan-news-c-176-1-ssml1040-123170-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कृषि फार्म नालागढ़ में गेंहू की ग्रेडिंग मशीन फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कृषि फार्म नालागढ़ में गेंहू की ग्रेडिंग मशीन फिर शुरू
Tue, 11 Jun 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चनालमाजरा स्कूल में सोलर पावर प्रोजेक्ट लोकार्पण करते आयुर्वेट कंपनी के अधिकारी। संवाद
प्रतिदिन 350 क्विंटल गेंहू की हो रही ग्रेडिंग, पांच ट्रक हमीरपुर-मंडी भेजे
बीते एक हफ्ते से बंद था फार्म, अमर उजाल की खबर के बाद शुरू हुआ फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। कृषि फार्म नालागढ़ में गेंहू की ग्रेडिंग मशीन एक बार फिर शुरू हो गई है। अब प्रतिदिन 350 क्विंटल गेहूं की ग्रेडिंग होगी। मशीन चलने के बाद मंगलवार को मंडी जिले के लिए चार व हमीरपुर के लिए गेहूं एक ट्रक का रवाना किया।
बीते एक हफ्ते से मशीन बंद होने के कारण किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किजा, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और पांच ट्रक हमीरपुर व मंडी के लिए किए। करीब 88 टन गेहूं दोनों जिलों के लिए भेजा गया। इससे पहले बिलासपुर को 1824 क्विंटल गेहूं जा चुकी है। मझोली फार्म में बीज रखने के लिए 5,000 क्विंटल की ही जगह स्टोर में है। यह स्टोर एक सप्ताह पूर्व भर गया था। जिसके चलते मशीन को बंद कर दिया था। ग्रेडिंग न होने के कारण किसान भड़क गए थे और सोमवार को फार्म पर प्रदर्शन किया। इस साल 332 किसानों ने बीज का गेहूं तैयार किया था। अभी तक 132 किसानों के गेहूं ग्रेडिंग हुई है। अभी भी 200 किसानों की गेहूं ग्रेडिंग नहीं हो पाई है। कृषि विभाग विषय वाद विशेषज्ञ संदीप गौतम ने बताया कि मंगलवार पांच ट्रक मंडी व हमीरपुर जिले के रवाना हुए। यहां पर 88 टन गेहूं स्टोर से निकलने के बाद जगह खाली हो गई है। जिस पर मंगलवार सुबह से ही विभाग ने गेहूं की ग्रेडिंग करने की तीनों मशीनें चालू कर दी हैं।